






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार, सरदारशहर से आए विशेष बाजे का प्रदर्शन, ढोल, इत्र व फूलों की बौछार, चार घंटे होगा बाबा का कीर्तन, श्याम धून में झूमते श्रद्धालु, ये नजारा होगा कल सुबह घास मंडी रोड के श्याम धोरा मंदिर में। अनेक श्रद्धालु भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटें है। मंदिर में कल सुबह बाबा को विशेष श्रृंगार से सजाया जाएगा व भव्य ज्योत आरती का आयोजन होगा। 10 बजे से करीब 3 बजे तक श्रद्धालु कीर्तन व दर्शन करेंगे। इस बीच खाटूधाम में दंडवत दर्शन करके लौटने पर सरदारशहर के रविराज सोनी का सम्मान किया जाएगा। सवा तीन बजे विशेष गाजे बाजे के साथ डाक ध्वजा यात्रा रवाना होगी जो श्याम मंदिर से आड़सर बास श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां से मुख्य बाजार होते हुए यात्रा घुमचक्कर से करीब सवा पांच बजे खाटू की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु भाग लेंगे तथा इन्हें विदाई देने व मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।



