






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। कालू बास में पारासर मंदिर के पास 22 सितंबर की रात श्याम संकीर्तन का विशाल आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन सोमवार रात सवा आठ बजे शुरू होगा। यहां श्याम बाबा की भव्य झांकी सजाई जाएगी और खाटूश्याम के श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मानवेंद्रसिंह संकीर्तन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्याम भजन कलाकार जयपुर से आयुष सोमाणी, नोखा से मुरली पारीक, लक्ष्मणगढ़ से प्रेम शर्मा व इंदौर से शिवम रावल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लखदातार ग्रुप के युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे है व बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल होंगे।




