






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। समाज के युवाओं व बच्चों को हमारी संस्कृति, धर्म और भाषा से जोड़ने की जिम्मेदारी हम सब की सामूहिक है। इसे निभाते हुए अपनी संस्कृति के आध्यात्मिक और नैतिक जीवन मूल्य उन तक पहुंचाए जिससे वे जीवन को उन्नत बनाने के मार्ग पर चल सकें। ये प्रेरणा उज्जैन से श्रीडूंगरगढ़ आए गुरू हरिरामजी ने दी और मौका था सोमवार शाम को सिंधी कॉलोनी में रिझवानी हाऊस में आयोजित भजन सत्संग का। उन्होंने सभी को तनाव से दूर रहने और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझकर सकारात्मक जीवन जीने की बात कही। इस दौरान गुरू ने अनेक भजन सुनाए व संत झूलेलालजी के जयकारे लगाए।
सत्संग में भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन कीर्तन व कथा के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। रवि रिझवानी ने बताया कि कार्यक्रम में सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, गोरधनलाल, दुर्गाप्रसाद, गिरधारीलाल, किशोर कुमार, मुरलीधर संगवानी, मूलचंद लालवानी, पवन छंगाणी, तुलसी वाधवानी, मीना मोरवानी, टीकम मोरवानी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। रिझवानी परिवार के कन्हैयालाल रिझवानी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। वहीं विनोद कुमार, निखिल, नरेन, सन्नी, भरत, मयूर, वरुण, सौरभ, मितेश ने व्यवस्थाएं संभाली। सत्संग में सिन्धी समाज की महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व युवा शामिल हुए व गुरू का आशीर्वाद लिया।




