






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। सिंधी समाज में आज हर्षोल्लास का माहौल है। समाज के सभी महिलाओं पुरुषों, युवाओं व बच्चों ने शहीद हेमू कालाणी का 100वां जन्मदिन मनाया और दिनभर चैटीचंड के आयोजनों में व्यस्त रहेगा। सिंधी समाज के सभी प्रतिष्ठान आज बन्द है। सिंधी पार्क को गुब्बारों से सजाया गया है व ध्वजारोहण के साथ शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की गई है। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद हेमू को समाज गौरव बताते हुए युवाओं को देश हित में कार्य की प्रेरणा लेने की बात कही। आज चैटीचंड के अवसर पर झूलेलाल मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई और सुबह यहां कन्या भोज का आयोजन के बाद शाम 4 बजे भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रात 9 बजे से अजमेर से आए भगत ललित कुमार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मन्दिर में झांकिया सजाई जाएगी तथा भंडारे का आयोजन होगा। पूरा सिंधी समाज एकत्र होकर चैटीचंड के आयोजनों में भाग ले रहा है।







