May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। इस वक्त की बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में हवाई हमले कि आशंका के चलते अलर्ट के लिए सायरन बजे उठे है। यहां लोगों को घरों में रहने कि अपील की गयी है। भारत पाक तनाव में बड़ी खबर पाकिस्तान से भी आई है। एक वायरल वीडियो के अनुसार पाक सेना के सैनिकों को जनरल मुनीर लड़ने के लिए मनाने का प्रयास कर रहा है। दूसरी और भारत में सीमावर्ती इलाकों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जा रही है। शुक्रवार देर रात अग्निशमन विभाग में कई नियुक्तियों के साथ अग्निशमन वाहनों को अलर्ट कर तैनात किया गया। एक अन्य आदेश में बीकानेर के उपखंड अधिकारी बज्जू में संदीप चौधरी, उपखंड अधिकारी बीकानेर उत्तर के पद पर कुणाल राहड़ को लगाया गया है। इसी के साथ 9 अधिकारियों के तबादले हुए है। इसी के साथ विकास अधिकारी के पदों पर जैसलमेर, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में 11 नियुक्तियां दी गयी है।