






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधकर पति व बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रही बहन की मोटरसाइकिल को बस ने टक्कर मार दी। नागौर के जायल की निवासी बहन कीतासर में अपने भाई को राखी बांधकर गांव बापेऊ जाने के लिए रवाना हुई। गांव बिग्गा के पास हाइवे पर ये सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में 25 वर्षीय सुरेश पुत्र रामपाल, उनकी पत्नी कैलाश व एक बालक घायल हो गए है। ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए व घायलों की मदद की। वहीं एक स्लीपर बस से बाइक की टक्कर होने की बात सामने आई है। वहीं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल लेकर आ रहें है। बता देवें शनिवार सुबह भी एक बस व बाइक की टक्कर में एक बहन अपने पति व बच्चे के साथ ही राखी बांधने गांव जोधासर जा रही थी और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए थे।





