






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव देराजसर में अपनी मां से मिलने के लिए पीहर आई महिला बीकानेर निवासी रेखा सुथार के गहने चोरी होने का परिवाद उसके पति ने गत 26 दिसम्बर 2024 को शेरूणा थाने में दिया था। इस मामले में शेरूणा पुलिस ने 10 जनवरी 2025 को उसके भाई देवीलाल को पुछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस द्वारा पुछताछ़ के लिए बुलाने पर नाराज हुए देवीलाल ने वापस घर पहुंच कर रेखा के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने मामले में उसे थाना बुलाने से नाराजगी जताते हुए गला दबाने की कोशिश की एवं उसे वहां से निकल जाने की चेतावनी दी। इसके बाद वहां मौजूद महिला की बेटी, बहिन, मां ने बीच बचाव कर उसे छुडवाया। महिला की परिवाद पर आरोपी देवीलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल महेश कुमार करेगें।



