






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। मानसून निष्क्रिय हो गया है और क्षेत्र में आसमान साफ हो गया है। बादलों ने बसेरा बदल लिया है और मानसून हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ गया है। आज मानसून की रेखा की रेखा हिमालय की तलहटी में पहुंच जाएगी। हमारे क्षेत्र में आज उमस कम हो गई है क्योंकि पश्चिमी हवाओं ने पैर जमा लिए है। अब जब तक पश्चिमी हवाएं चलेंगी बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह ऐसा ही रहेगा। 16 अगस्त के बाद फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। जिसकी वजह से पहले पूर्वी ओर फिर पश्चिमी राजस्थान मे बारिश की संभवना बनेगी। इस बीच मंगलवार को मौसम पूरे दिन शुष्क रहा और आज भी सुबह से आसमान साफ है।



