May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रेल 2023। शहीद राकेश चोटिया अमर रहें के गुंजते नारों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धीरदेसर चोटिया ने शहीद राकेश चोटिया की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां सीएम के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, रामेश्वरलाल डूडी व गोविंदराम मेघवाल उनके साथ मौजूद है। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सीएम का स्वागत किया। शहीद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की तथा सीएम ने मंच पर शहीद के पिता भैराराम चोटिया व उनकी वीरांगना इंद्रा देवी को शॉल ओढाकर सम्मान किया। गोदारा की मांग पर सीएम ने धीरदेसर चोटियान में पीएससी बनवाने की घोषणा की। गहलोत ने चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने का आह्वान जनता से किया। सीएम ने बिना किसी औपचारिकता के यहां से सीधे ही माइक थामा व अपनी बात रखकर रवाना हो गए। वे शीघ्र ही गांव सोनियासर गोदारान पहुंच गए है। गांव में सरपंच रामचंद्र चोटिया व शहीद परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम अशोक गहलोत ने किया शहीद राकेश चोटिया की प्रतिमा का अनावरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद के पिता का किया सम्मान।