May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2022। स्कूल, अस्पताल के पास धुम्रपान बेचना अपराध है और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सख्ती करते हुए शनिवार को धुम्रपान अधिनियम में अलग अलग तीन कार्रवाईयां की। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में विद्यार्थियों में धुम्रपान का दुष्प्रभाव रोकने के लिए कार्रवाईयां जारी रहेगी। ऐसे तीन प्रकरण में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। सहायक उप निरीक्षक रविंद्रसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर बास में बाल भारती स्कूल के पास सार्वजनिक रूप से धुम्रपान सामग्री बेचते हुए पाए जाने पर 22 वर्षीय कमल प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी दी गई है। वहीं दूसरे मामले में मॉर्डन स्कूल के पास सार्वजनिक रूप से धुम्रपान बेचते हुए 28 वर्षीय पवन कुमार शर्मा को उप निरीक्षक बलवीरसिंह ने गिरफ्तार कर लिया व मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में 43 वर्षीय राजकुमार प्रजापत को हैड कांस्टेबल आवड़दान ने मोमासर बास में धुम्रपान बेचते हुए गिरफ्तार किया व जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को दी गई है।