May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2021। जिले की पहली कोरोना रिपोर्ट आज कुछ राहत वाली रही है और पहली रिपोर्ट में संक्रमितों का आंकड़ा 270 आया है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के 11 जनें पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इन सभी ने बीकानेर जाकर सैंपल दिया था। गांव बाना में 38 वर्षीय एक पुरूष, श्रीडूंगरगढ़ में एक 32 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 27 वर्षीया महिला, 43 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला तथा इनके अलावा गांव भोजास में एक 57 वर्षीया महिला, 60 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में जहां लगातार कोरोना से मरने वालों के आंकड़े बढ़ रहे है वहीं सैम्पल ही नहीं लिए जा रहें है। नागरिकों को बीकानेर जाकर सैम्पल देने पड़ रहे है। ऐसे में यहां ज्यादा से ज्यादा सैम्पल करने की आवश्यकता है और जिम्मेदार इससे पल्ला झाड़ते नजर आ रहें है।