May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवम्बर 2022। राजनेताओं के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविरों का आयोजन अब आम हो गया है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ के भैरव भक्त युवाओं ने धर्म से समाजसेवा जोड़ने की अनुठी पहल करते हुए बाबा भैंरूनाथ के अवतरण दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा है। श्रीभैरव भक्त मंडल के बैनर पर भैरव भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से विश्व प्रसिद्ध तोलियासर भैंरूजी धाम प्रांगण में आगामी 15 और 16 नवम्बर को द्वितीय काल भैरव अवतरण दिवस महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 15 नवम्बर को रात्रि 9 बजे से श्रीभैरव अष्टोत्तर शतनाम जप का धार्मिक अनुष्ठान होगा एवं 16 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम के रूप में सुबह 4 बजे बाबा का रूद्राभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में ही बाबा के अवतरण दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर भी 16 नवम्बर को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर दिन भर सुबह की पूजा के बाद शुरू होने वाला महाप्रसाद का आयोजन चलेगा एवं रात्री को एक शाम श्री बाबा भैरवनाथ के नाम आयोजित की जाएगी। इस जागरण में रात्रि नौ बजे से नवदीप बीकानेरी, मास्टर नानू एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव के साथ जुटे हुए है।
कलेक्टर ने सराहा, पहल प्रेरणीय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्त की कमी से हर वर्ष लाखों लोगों को मौत का सामना करना पड़ता है एवं रक्तदान के पूनीत कार्य को धार्मिक आयोजनों के साथ जोड़ना प्रेरणीय पहल है। तोलियासर भैरव धाम में बाबा के अवतरण दिवस के मौके पर हो रहे रक्तदान शिविर के आयोजन की यही सराहना जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने की और मौका था इस आयोजन के पोस्टर प्रसारण का। श्रीभैरव भक्त मंडल से जुडे भैरव भक्त देवेन्द्र उपाध्याय, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, विमल चूरा, भैंरू बोहरा, नीतू आचार्य आदि ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक, कोटगेट बीकानेर के थानाधिकारी प्रदीप सिंह चारण से पोस्टर प्रसारित करवाया एवं आयोजन का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस मौके पर तीनों जगहों से आयोजन की अनुठी पहल की सराहना मिली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर को दिया आयोजन का निमंत्रण, कलेक्टर ने सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टर प्रसारित कर धार्मिक आयोजनों के ाध्यम से सेवा प्रकल्पों की शुरूआत को प्रेरणीय बताया कलेक्टर ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व थानाधिकारी एवं बाबा भैंरूनाथ के भक्त कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह को दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फांउडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पोस्टर प्रसारित।