






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2024। आम जन को न्याय सुलभ करवाने एवं पीडितों की न्यायिक मदद करने के लिए गठित विधिक सेवा समिति में नए सदस्यों की नियुक्तियां हो रही है। इस संबध में विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं श्रीडूंगरगढ़ न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष से नाम प्रस्तावित करने को कहा है। बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि समिति में गत सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए सदस्यों की नियुक्तियां होनी है एवं इस संबध में एसीजेएम हर्ष कुमार द्वारा अध्यक्षीय जिम्मेदारी निभाते हुए विधिक व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिष्ठित लोगों के नाम प्रस्तावित करने को कहा है। इस संबध में समाज के कमजोर लोगों के हितार्थी कार्य करने वाले वाले जिम्मेदार एवं जागरूक लोग अपना आवेदन आगामी 10 दिनों में बार अध्यक्ष को कर सकते है। विदित रहे कि विधिक सेवा समिति द्वारा आमजन, गरीबों व पात्र लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय मिल सके इस संबध में समय समय पर कई आयोजन किए जाते है।



