






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। बुधवार को जिले भर से कांग्रेसी विचारधारा के सिपाही श्रीडूंगरगढ़ में पहुंचेगें एवं यहां एकजुटता के साथ वोट-चोर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएगें। कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि संगठन की नई कार्यकारिणी के नवगठन के बाद यह जिला कार्यकारिणी की बैठक श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर धर्मशाला में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें वैचारिक रूप से पार्टी के प्रति सर्मपित कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिले के सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होगें। बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन-जन में पहुंचाने के लिए वैचारिक मंथन होगा एवं बैठक बाद में सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए रैली के रूप में तेजा मंदिर से उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय तक पहुंचेंगें। उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए वोट चोरी पर रोष जताया जाएगा एवं राजस्थान में पंचायती राज चुनाव जल्द से जल्द करवाने, जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कम वोल्टेज की बिजली समस्या का समाधान करने, छह घंटे पूरी बिजली देने, कातरा एवं गोजा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने, फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर की जाएगी। जिला बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।



