






श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 10 को नहीं चलेगी चूरू एक्सप्रेस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रतनगढ़ बीकानेर रेलखंड के बीच स्थित श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर साइडिंग निर्माण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए इस रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04832 चूरू बीकानेर स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन बीकानेर से ही नहीं चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या में 14897 बीकानेर हिसार एक्सप्रेस 10 अगस्त को बीकानेर के स्थान पर चूरू से चलेगी। यह गाड़ी बीकानेर चूरू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर 19 अगस्त प्रदेश की सीमा में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी है। ईडी (टी) ज्योति चौहान ने आदेश जारी किए हैं। यह सुविधा एक्सप्रेस और साधारण बसों में ही मिलेगी।
9वीं से 12वीं तक प्रवेश अब 15 अगस्त तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रवेश की तिथि दूसरी बार बढ़ाई है। अब 15 अगस्त तक प्रवेश हो सकेंगे। नामांकन बढ़ोतरी, अनामांकित एवं ड्रापआउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। पहली से आठवीं कक्षा तक सत्र पर्यंत प्रवेश जारी रहेंगे।



