May 20, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें पांचों आयोजनों की फोटो।

मांगीलाल बोथरा ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के राउमावि बींझासर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को श्रीडूंगरगढ़ निवासी तथा कलकत्ता प्रवासी मांगीलाल बोथरा ने स्टेशनरी वितरित की। बोथरा अपनी संपूर्ण कमाई सेवाकार्यों यथा अस्पताल, स्कूल या धर्मशालाओं में दान पुण्य के लिए ही खर्च करते है। शिक्षक बनवारीलाल मीणा की प्रेरणा से बोथरा ने स्टेशनरी का वितरण किया। विद्यालय परिवार ने समारोहपूर्वक स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया तथा दानदाता बोथरा का सम्मान किया। इस दौरान बोथरा ने कहा कि मुझे अपनी कमाई ऐसे दानपूण्य के लिए खर्च करने पर आत्मिक संतुष्टि मिलती है। संस्थाप्रधान हेतदास स्वामी ने प्रेरक और दानदाता के प्रति आभार प्रकट करते हुए ऐसे सामाजिक सरोकारों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी तथा समस्त स्टाफगण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता मांगीलाल बोथरा ने बींझासर स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान।

उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, दिए निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोमासर में आरएमआरएस की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान मित्तल ने चिकत्सालय परिसर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया व रोगियों से चिकित्सा सेवा का फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई नियमित रूप से करवाने एवं परिसर में पेड़ पौधों की आवश्यक सार संभाल के निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ली बैठक।

टोल कार्मिकों ने थामी झाडू, दिया स्वच्छता का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 अक्टूबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टुबर तक मनाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आज मंगलवार को क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टोल कार्मिकों ने स्वंय श्रमदान कर झाडू लगाई एवं स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान टोल प्लाजा मैनेजर राधे कुमावत, रूट मैनेजर संदीप यादव व टोल कर्मियों ने टोल से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों को भी स्वच्छता का महत्व बताते हुए सड़क पर कचरा नहीं फेंकने, गाडियों में डस्टबीन रखने एवं कचरा पात्र में ही कचरा फेंकने की अपील की। इस दौरान वाहन चालकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जानकारियां दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोल प्लाजा पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ कार्यक्रम।

4 अक्टूबर को देशनोक पैदल यात्री संघ होगा रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति वर्ष की भांति मोमासर बास के करणी माता मंदिर से देशनोक पैदल यात्री वीआईपी संघ आगामी 4 अक्टूबर को सुबह सवा सात बजे धूमधाम से रवाना होगा। संघ अध्यक्ष चंपालाल जोशी ने बताया कि ये संघ की 44वीं फेरी होगी और संघ रवानगी विशेष ज्योत आरती के बाद रवाना होगा। करणी माता के भक्तों व संघ के यात्रियों में उत्साह का माहौल है।

सुरजनसर में बालाजी का भव्य जागरण होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में श्रीभोमियाजी नवयुवक मंडल सालासर पैदल यात्री संघ द्वारा आगामी 12 अक्टूबर को बालाजी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में पूनरासर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा बाबा की विशेष ज्योत की जाएगी। हनुमानजी व शिवजी की झांकियां सजाई जाएगी व भजन कलाकार मास्टर नानू व पंडित कैलाश सारस्वत अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष कुंभाराम डूडी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी सहित सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुट गए है। वहीं 14 अक्टूबर की सुबह सवा सात बजे हनुमानजी मंदिर से भव्य जुलूस के साथ सालासर के लिए पैदल संघ रवाना होगा। संघ में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी शामिल होगी। मंडल सदस्यों ने बताया कि पैदल यात्र में शामिल होने वाले लोग संघ सदस्यों से संपर्क कर अपना पंजीकरण जरूर करवा लेवें।