






भारतीय विवि क्रिकेट में चुने गए तुषार, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा मुकाबला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व जलगांव प्रवासी तुषार चौरड़िया का भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में सलेक्शन हुआ है। टीम में कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र कॉलेज के दो छात्र तुषार व नचिकेत ठाकुर ने स्थान पाया है। तुषार के पिता नौरतमल चौरड़िया ने बताया कि इस कॉलेज से पहली बार भारतीय टीम में दो खिलाड़ी सलेक्ट हुए है। अब भारतीय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम 25 नवबंर से 6 दिसंबर तक मुंबई व भुवनेश्वर में आयोजित अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑस्ट्रलियन यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम को टक्कर देगी। विदित रहें गत दिनों भी तुषार मालदीव में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान के रूप खेल चुके है। तुषार ने टाइम्स को बताया कि भारतीय विवि क्रिकेट टीम के लिए सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसकर, मोहिंदर अमरनाथ, अजीत वाडेकर, फारूक इंजीनियर, अंशुमन गायकवाड़, बिशनसिंह बेदी सहित कई बड़े खिलाड़ी खेल चुके है। तुषार को उनके जानकारों व मित्रों ने बधाई देते हुए श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करने की बात कही।

राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ के राज्य प्रभारी नियुक्त हुए ओम कालवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग के प्रचार प्रसार में जुटे योगगुरू ओम कालवा को राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ के राज्य प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार मंगलम सेमवाल ने कालवा को बधाई देते हुए योग शिक्षकों के हित में सेवाएं देने की बात कही। कालवा को उनकी टीम के रामावतार यादव, मनोज सैनी, राकेश कुमार तुनवाल, राकेश कुमार पडिहार, दामोदर बोहरा, मंजू कालवा, योगानंद कालवा, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, उमेश बारोटिया सहित अनेक जानकारों ने महासंघ के राज्य प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं दी।

गणेश मंदिर व मूंधड़ा मंदिर में छप्पन भोग के आयोजन हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर और आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में छप्पन भोग के आयोजन संपन्न हुए। अनेक प्रकार के मिष्टान्नों के साथ 56 प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग लगाए गए। महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे भी।

कोटासर गौशाला के संस्थापक सदस्य रहें दिवंगत जोशी को दी श्रद्धाजंलि, परिवार ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला के संस्थापक सदस्य रहें दिवंगत भंवरलाल जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर समिति सदस्यों ने श्रद्धाजंलि दी। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा। समिति के अगरसिंह ने बताया कि गौशाला विकास का बीड़ा उठाने वाले जोशी प्रथम व्यक्ति थे, उन्होंने गौसेवा में बड़ा योगदान दिया। कोटासर निवासी व हाल निवासी गंगाशहर जोशी परिवार से मीना देवी, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, भरत जोशी ने इस अवसर पर लापसी भंडारा कर गौवंश के लिए चारा डलवाया। वहीं पीपासरिया दुसारना के दानदाता पेमाराम गोदारा के पौत्र रामस्वरूप गोदारा ने गौशाला में लापसी भंडारा कर गौवंश को गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया। समिति सदस्यों ने उन्हें शुभकमनाएं दी।





