






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें विभिन्न फोटो भी।
लंबे इंतजार के बाद बने आंगनबाउ़ी केन्द्र का लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा ग्राम पंचायत के गांव नारसीसर में गुरूवार को नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया गया। गांव में लंबे समय से आंगनबाड़ी केन्द्र का स्वंय का भवन नहीं था एवं इस कारण मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा था। ऐसे में सम्पूर्ण सुविधाएं भी ग्रामीण बच्चों, माताओं को नहीं मिल रही थी व ग्रामीण लंबे समय से केन्द्र के भवन का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। वर्तमान सरपंच की सक्रिय प्रयासों से बने इस भवन का लोकार्पण रणवीर सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ नागरिक भीख सिंह, महावीर सिंह व अलका गुनपाल द्वारा किया गया। उदघाटन के मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी हवा कंवर, मलिका ने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। राप्रावि के प्रधानाध्यापक कुंभाराम डेलू, हजारीराम गोदारा, अशोक सिंह बिठू, राजेंद्र दैया, रामकुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने आभार जताया।

फिट इंडिया तो हिट इंडिया, कैडेटस ने निकाली रैली, दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल एवं कॉलेज के एनसीसी कैडेडस द्वारा फिट इंडिया अभियान शुरू किया गया है। एनसीसी के एएनओ नितिन सिंह की अगुवाई में कैडेटस ने जागरूकता रैली निकाली एवं फिट इंडिया तो हिट इंडिया का नारा देते हुए शारीरिक रूप से मजबुती का महत्व बताया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। स्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वस्थता के साथ साथ शारीरिक बल भी अत्यंत आवश्यक है। सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

उदरासर में 21 बालिकाओं को मिली साईकिल, चेहरों पर छाई खुशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदरासर में कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत 21 बालिकाओं को यह साईकिलें प्रदान की गई। इस दौरान अतिथि रूप में उपस्थित सरपँच किशनाराम गोदारा, उप सरपंच सुरेन्द्र कुमार पुनियां, सुरजाराम मोट, मंगलाराम मेघवाल, लेखराम गोदारा, संतोष स्वामी, नन्दरामदास स्वामी आदि ने साईकिलें मिलने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही। विद्यालय स्टाफ द्वारा आभार जताया गया।

रामसरा में साईकिल मिलने पर बालिकाओं ने दिखाया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार की निशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत गांव बिग्गाबास रामसरा के राउमावि में साईकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या पूजा ने बताया कि 11 छात्राओं को साईकिल प्रदान की गई एवं इस दौरान वरिष्ठ ग्रामीण कन्हैयालाल सिहाग, मदनलाल आचार्य, श्रवणराम कडवासरा, रणसिंह अध्यापक आदि ने भी छात्राओं को बधाई दी।




