






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें फोटो भी।
निजी विद्यालयों ने सौंपा ज्ञापन, मांगा अपने हक का पैसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी विद्यालयों के संचालकों की संस्था स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अरूण स्वामी से मुलाकात की एवं आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ाए गए विद्यार्थियों का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की। भादू ने बताया कि आधे से अधिक शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी अभी तक स्कूलों को इन विद्यार्थियों की फीस की पुर्नभरण राशी मिलने को कोई प्रयास विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकी इस संबध में भौतिक सत्यापन भी हो चुका है लेकिन समय पर बिल नहीं बनने के कारण गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बजट लैप्स हो जाने का खतरा विद्यालय संचालकों को महसुस हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द से जल्द इस संबध में कार्रवाही करने की मांग की है। संगठन द्वारा इस संबध में जयपुर स्थित सचिवालय में शिक्षा सचिव से मुलाकात करने का निर्णय भी लिया गया है।
मूंगफली तुलाई में टोकन होगें डाइर्वट, खरीद में जल्दी की संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में मूंगफली सर्मथन मूल्य पर खरीद में जम कर हो रही धांधलेबाजी के खिलाफ क्षेत्र के किसान नेता कन्हैयालाल सिहाग के पत्र पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनीयन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने जयपुर में सहकारीता मंत्री गौतम कुमार से मुलाकात की। मुलाकात में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों की परेशानरियों के बारे में चर्चा हुई एवं क्षेत्र के किसानों का माल अगर श्रीडूंगरगढ़ में समय पर तुलवाना संभव नहीं हो रहा तो किसानों के टोकनों को श्रीडूंगरगढ़ के साथ साथ नापासर, नोखा, लूणकरणसर और बीकानेर के अन्य खरीद केंद्रों पर डायवर्ट किया जाएगा। इस पर सहकारिता मंत्री ने इस संबध में जल्द ही निर्णय करने एवं टोकन डाईवर्ट करने का आश्वासन दिया है। टोकन डाईवर्ट हो जाए तो किसानों का माल जल्दी तुलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
नेशनल मैडेलिस्ट का पैतृक गांव में किया अभिनंदन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय साईकिलिंग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में गोल्ड मैडल एवं राष्ट्रीय पुलिस साईकिलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतने वाले भागीरिा भादू का मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भादू की प्रारंभिक स्कूल पूनियां पब्लिक स्कूल के सामने विद्यार्थियों ने उन पर पुष्पवर्षा की एवं निदेशक रामचंद्र पुनिया ने माल्यापर्ण किया। यहां से जूलूस के साथ पंचायत भवन पहुंचें एवं यहां पर सरपंच गोमंदराम मेघवाल, गांव के हड़मानाराम भादू, रिखाराम लेघा, देराजसर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष लिखमाराम भादू, दिनेश बुच्चा, धन्नाराम भादू, शिवरतन भादू, चक्रपाणी गौड, सीताराम आदि ग्रामीणों ने भागीरथ भादू का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजन पीटीआई कुलदीपसिंह पूनियां ने किया एवं इस मौके पर भादू ने युवाओं को लगातार जुटे रहने से सफलता निश्चित मिलने की बात कही।

बाना में भागवत समापन बुधवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागौर की विश्वस्तरीय गौशाला के सहायतार्थ गांव बाना में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित की जा रही भागवत कथा एवं नानी बाई के मायरे का समापन बुधवार को होगा। मंगलवार को भागवत कथा में बाल लीलाएं एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। कथावाचक कौशिक महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए गौसेवा से भगवान की निकटता संभव बताई। गांव के गुरू जसनाथजी महाराज के मंदिर सामने आयोजित की जा रही इस कथा के समापन पर बुधवार को कुशालगिरी महाराज के पहुंचने की सूचना भी मंगलवार को कथापांडाल में दी गई है।


धरने को हुए 71 दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा ट्रोमा सेंटर जल्द से जल्द बनवाने की मांग को लेकर दिए जा रहे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर धरने को मंगलवार को 71 दिन पूर्ण हो गए। मंगलवार को धरने पर मौजूद आशीष जाड़ीवाल, बजरंग सेवग, हरि सिखवाल, मदनलाल प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, शिवलाल शर्मा आदि ने धरने को गंभीरता से नहीं लेने पर प्रशासन, स्थानीय राजनेताओं के खिलाफ रोष जताया है।




