May 20, 2026
evee

कितासर के करणी माता मंदिर में होगा जागरण व देशनोक डाक ध्वजा का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान के श्रीकरणी माता मन्दिर में चैत्र नवरात्र द्वितीया के दिन मंगलवार, 1 अप्रैल को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में भजन कलाकार बाबूलाल छोटड़िया भक्तिमय भजनों कि प्रस्तुतियां देगें। मंदिर प्रांगण से बुधवार, 2 अपैल की सुबह 6 बजे देशनोक के लिए करणी माता के भक्त डाक ध्वजा लेकर रवाना होंगे। बिना रूके लगातार दौड़ते हुए श्रद्धालु देशनोक पहुंचकर माँ करणी के दरबार में धोक लगाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ये लगातार तीसरी यात्रा होगी और यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 7727852711 पर संपर्क कर सकते है।

नव वर्ष पर माँ काली के दरबार में होगा भव्य जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चैत्र नवरात्र स्थापना व नववर्ष के पर्व पर बिग्गा बास के काली माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। प्रतिपदा को सुबह सवा बारह बजे मंदिर में नवरात्र स्थापना व ज्योत की जाएगी। शाम सवा सात बजे महाआरती का आयोजन होगा व सवार नौ बजे जागरण प्रारंभ होगा। पुजारी गौरीशंकर राणा ने बताया कि जागरण में राजलदेसर के प्रसिद्ध भजन कलाकार हरिओम वर्मा काली के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। अनेक काली भक्तों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

गौसेवी युवाओं ने 260 गौवंश को बांधी रेडियम पट्टियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन दिन में श्रीडूंगरगढ़ से गांव झंझेऊ व जोधासर तक हाइवे किनारे गौसवकों की युवा टोली ने 260 गौवंश को रेडियम पट्टियां बांधी। अभयसिंहपुरा निवासी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना में ना केवल पशु बल्कि मानव जीवन की भी हानि हो रही है। रेडियम पट्टियों से चालक को पशु की जानकारी हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। चौधरी ने बताया कि उनकी टीम का प्रयास है कि राजलदेसर से नौरंगदेसर तक हाइवे किनारे गौवंश को पट्टियां पहनाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा टीम हाइवे किनारे गौवंश को पहना रही है रेडियम पट्टियां।

राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक, चयन कमेटी का किया गठन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित की गई। समिति मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान 2025” हेतु पुरस्कार चयन कमेटी का गठन किया गया है। इस वर्ष के पुरस्कार हेतु 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संयोजक निर्मल कुमार पुगलिया को नियुक्त किया गया है। बैठक में शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार के कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संस्था सदस्य निर्मल कुमार पुगलिया, केएल जैन, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, संजय करवा, अशोक पारीक आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति अध्यक्ष गोपाल राठी के निवास पर आयोजित हुई समिति सदस्यों की बैठक।

दुलचासर में नववर्ष पर प्रारंभ होगा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गांव दुलचासर में श्री रूघनाथजी एवं जैयमलदासजी महाराज के मंदिर (श्रीरामधाम) में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को बैनर का विमोचन हुआ। मंदिर महंत त्रिलोकदास महाराज के सान्निध्य में जैसाराम छरंग, सीताराम नाई, हनुमानाराम सुथार, रामेश्वरलाल महिया, राधाकिशन ओझा, मोडाराम भार्गव, लक्ष्मीनारायण जाजड़ा, भागीरथ महिया, सुनील नाई, जुगल किशोर पालीवाल, विनोद तावणियां, अर्जुन महिया, रामस्वरूप रामस्नेही, राधेश्याम रामस्नेही, परमदास रामस्नेही, नानूराम महिया, रामेश्वर महिया आदि ने सामूहिक रूप से बैनर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष आयोजन में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक दोपहर सवा बारह बजे से शाम सवा चार बजे तक रामकथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन महंत त्रिलोक दास महाराज करेंगे। इसी प्रांण में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक रात्रि में आठ बजे से दस बजे तक नानी बाई का मायरा आयोजित होगा। मायरा का वाचन साध्वी रामा बाईसा मूंजासर के द्वारा किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में नववर्ष के स्वागत में रामकथा व नानी बाई का मायरा सहित नौ दिवसीय आयोजन होगा।