






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 विभिन्न आयोंजनों की खबरें एक साथ एक नजर में, देखें विभिन्न विशेष फोटो भी।
न्यायालय परिसर में उडाया गुलाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालस परिसर में होली के अवकाश से पहले अंतिम वर्किंग डे पर गुलाल उडाया गया एवं होली खेल कर एक दुसरे को शुभकामनांए दी गई। इस दौरान एसीजेएम हर्षकुमार ने होली को आपसी सदभाव का पर्व बताया एवं आपसी गिले शिकवे भुल कर एक दुसरे को स्नेह का गुलाल लगाने की बात कही। इस दौरान कार्मिक जगदीश चौधरी, पृथ्वी राज शर्मा, शुभम स्वामी, हेमंत शेखावत, रामावतार, जितेन्द्र रंगा, जितेन्द्र, चांदराम मीना, गोवर्धन सिंह, राजेन्द्र सैनी के साथ साथ एडवोकेट ललीत मारू, रणवीरसिंह खिची, लेखराम चौधरी, पुनमचंद मारू, रामलाल नायक, गोपाल स्वामी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शामिल रहे एवं एक दुसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी।

भीखा महाराज मंदिर में खेला फागोत्सव, सजाया रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बिग्गाबास स्थित भीखा महाराज मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले की महिलाओं ने भजन, किर्तन, सत्संग करते हुए नाचते गाते भाग लिया। पुजारी जगदीश आसोपा ने बताया कि इस दौरान प्रेम सत्संग मंडली से जुड़ी महिलाएं लड्डू गोपालजी को लेकर पहुंची एवं बाल कृष्ण के रूप भी सजाए गए। सभी ने ठाकुरजी को फुलों से होली खिलाई।

विवेक निकेतन में सीनियर्स को दी जूनियर्स ने विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालूबास स्थित विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर कक्षा 8 के विद्यार्थियो के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान ग्रुप डांस, सीनियर्स के लिए फनी कमेंट, शायरी व म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन हुआ। सभी विद्यार्थियो को उपहार देकर भविष्य के लिए मंगलकामना की गई। विद्यालय निदेशक ने बच्चों को जीवन में हर समस्या का सामना डटकर करने के लिए प्रेरित किया व कार्यक्रम संचालन अध्यापिका राधा जाट ने किया।

बच्चों ने उडाई गुलाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की इंस्पायर स्कूल में बुधवार को बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से होली खेली गई एवं प्रधानाध्यापक गणेश कुमार आचार्य ने होली का महत्व बताते हुए सदभाव के साथ त्यौँहार बनाने की बात कही।

मदर केडी उमावि एवं शिशु भारती स्कूल में डांस के साथ खेली होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को मदर केडी उमावि एवं शिशु भारती स्कूल में होली समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने चंग धमाल की प्रस्तुतियां दी एवं गुलाल उड़ाते हुए जम कर नृत्य किया। निदेशक प्यारेलाल ढूकिया, प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने होली का ऐतिहासिक महत्व बताया।




