






श्रीडूंगरगढ़ के बेटे का हुआ डिप्टी कमांडेंड के रूप में प्रमोशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा से निकल कर इंडियन-तिब्बत पुलिस बल में शामिल होकर देश की सरहद की रक्षा करने पहुंचे डीएल जाखड़ का प्रमोशन हुआ है। उनके भाई गणेश जाखड़ ने बताया कि डीएल जाखड़ का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ था एवं अब उनका डिप्टी कमांडेंट के रूप में प्रमोशन हुआ है। क्षेत्र के युवा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

भारती निकेतन की प्रियंका ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन की बालिका प्रियंका कंवर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीत लिया है। चित्तोड़गढ़ में चल रही प्रतियोगिता में 14 वर्षीय 58 किलो भार वर्ग में प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बालिका के कोच सिकंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर बालिका ने स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं संस्थान के ओमप्रकाश स्वामी व श्यामसुंदर स्वामी ने इस उपलब्धी पर प्रसन्नता जताते हुए बालिका को बधाई दी है।

खो-खो में 17 व 19 वर्षीय छात्राओं के कदम बढ़े जीत की ओर, सुपर एट में किया प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिले की खो खो की 17 व 19 वर्षीय टीमों में श्रीडूंगरगढ़ की 10 बालिकाएं खेल रही है। 17 वर्षीय में लखासर के राउमावि की 5 छात्राएं तथा 19 वर्षीय में गुसाईंसर बड़ा की 5 छात्राएं खेल रही है। बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो में बीकानेर की टीम ने सुपर एट में प्रवेश कर लिया है। व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने बताया कि दल प्रभारी शरीरिक शिक्षिका सरस्वती से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों टीमों ने लगातार चार चार मैच जीतकर सुपर एट में प्रवेश कर लिया है।

कल गणेश मंदिर में होगा सुदंरकांड, 3 अक्टूबर को सालासर संघ रवाना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में नि:शुल्क सुंदरकांड करने वाली जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा गुरूवार शाम को बिग्गाबास गणेश मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर 2025 को दोपहर सवा एक बजे बाबा की ज्योत पूजन कर शाम 4 बजे धूमधाम से सालासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ सदस्य यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। वहीं इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 93516 49481 नबंर पर संपर्क कर सकते है।
6 अक्टूबर को रवाना होगा पूनरासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 6 अक्टूबर को आड़सर बास के बजरंग धोरा, बालाजी मंदिर से युवा मंडल के बैनर तले पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की चौथी फेरी होगी और बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सुबह 7 बजे झांकी व डीजे के साथ संघ रवानगी होगी। संघ व्यवस्थापक संतोष सुथार, ओमप्रकाश सुथार, सांवरमल, बंशीधर सुथार, कैलाश पारीक, सुरेंद्र नाई द्वारा यात्रा की व्यवस्थाएं की जा रही है। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु राधेश्याम सुथार 9680635984 या रामदेव सुथार 8890364902 पर संपर्क कर सकते है।



