May 21, 2026
evee

अमेरिकी पत्रकार मार्क जॉनसन ने गिद्ध बाहुल्य श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का दौरा किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमेरिका के वाशिंगअन पोस्ट के पत्रकार मार्क जॉनसन जो भारत में गिद्ध प्रजाति पर रिसर्च के लिए भारत आए है। भारत के अनेक राज्यों से रिपोर्ट संग्रहित करने के बाद वे रविवार को श्रीडूंगरगढ़ आए। यहां आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की टीम के साथ दिन भर कालू रोड़ व दुसारणा मार्ग के वन क्षेत्र के वाटर पॉइंट्स का निरीक्षण किया और गिद्ध संरक्षण के प्रयासों की जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने गिद्धों के प्राकृतिक आवास, भोजन स्रोत, प्रजनन क्षेत्र और घटती संख्या के कारणों का अध्ययन किया। मार्क ने पशु निस्तारण हेतु स्थित खोड़ में भी गए और पालिका के डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भारत में प्लास्टिक के प्रचलन पर गहरी चिंता जताई व सेवादारों से चर्चा में प्लास्टिक यूज नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने समिति के गिद्ध संरक्षण, बचाव एवं पुनर्वास के क्षेत्र किए जा रहें कार्यों की जानकारी दी गई। मार्क ने इन प्रयासों व कार्यों की सराहना की। उनके साथ बीकानेर के वन्य जीव शोधार्थी शुभम कलवानी भी रहें। शुभम विदेशों से आने वाले लोगों को समिति की सेवाओं से अवगत करवाते है। समिति सेवादार श्रवण व्यास, प्रियंक शाह, श्याम सैन, प्रवीण पालीवाल, जय धरू, पृथ्वीसिंह आदि निरीक्षण के दौरान साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमेरिकी पत्रकार मार्क ने किया श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का दौरा, जताई पॉलीथिन पर चिंता।

श्मशान के लिए भूमि आवंटन की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के अब्दुल्ला गेस्ट हाऊस में आयोजित सेवा शिविर में सर्वसमाज की ओर से जन कल्याणार्थ बिग्गाबास में श्मशान भूमि का आवंटन करने की मांग की गई। युवाओं ने अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन देते हुए कहा कि कालूबास स्थित मुक्तिधाम की दूरी अत्यधिक होने के कारण बिग्गा बास निवासी हिंदू समाज के सभी वर्गों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके निवारण के लिए हिंदू समाज को बिग्गा बास के निकट ही श्मशान भूमि का आंवटन किया जाए। इस दौरान बिहारीलाल पटवारी, ख्यालीराम महावर, रविकांत सैनी, हिम्मत नाथ, गोपाल सिखवाल, श्रीभगवान पुजारी, घनश्याम माली, भरत सिखवाल, विक्की सैनी, नंदलाल भार्गव, पिंटू मीना, बाबूलाल सैनी, रामा स्वामी सहित अनेक युवा शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को बिग्गाबास निवासियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगी श्मशान के लिए भूमि।

युवा कांग्रेस नेता की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा नेता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव गोल्डन तंवर ने बीकानेर से जयपुर गए अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की। तंवर ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के बारे में बताते हुए गहलोत सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में पारित किए गए ट्रोमा सेंटर का निर्माण नई सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेषता के कारण नहीं होने देने की बात कही। इस दौरान पूर्व बीकानेर महापौर एवं पीसीसी सदस्य हाजी मकसूद अहमद, साजिद, सकील, अकरम, आजम, सोनू आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सीएम अशोक गहलोत से की मुलाकात।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोटासर गौशाला में रमेश कुमार बोहरा बीकानेर ने अपने पिता की स्मृति में गौवंश को गुड़ खिलाया। गौशाला समिति सदस्यों ने भी श्रद्धाजंलि दी।

सक्रिय युवाओं ने घायल हंस के बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में क्रांतिकारी संगठन के युवा लालचंद गोयल, कालूराम खोड, उदाराम लूखा ने मंगलवार सुबह एक घायल हंस के प्राण बचाए। गांव में मिले हंस को युवक उसे उदरासर के पशु चिकित्सालय ले गए जहां से उपचार लेकर उसे श्रीडूंगरगढ़ राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से हंस का पूरा ईलाज करवाया व वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।