May 20, 2026
evee

भागवत में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव वर्णन, दानदाताओं ने गौसेवा में दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा गांव की श्रीकृष्ण गौसेवा समिति गौशाला में गौ सेवार्थ आयोजित भागवत कथा में सोमवार को पांचवे दिन कथा वाचक पंडित प्रकाश तिवाड़ी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव वर्णन किया। श्रद्धालु मुग्ध होकर सुनते रहें व भाव विभोर होकर झूमने लगे। कथावाचक ने सभी को गौसेवा की प्रेरणा देते हुए कहा कि गाय माता तुल्य है और शास्त्रों के अनुसार सभी देवी देवताओं का उसमें वास है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रह कर अपने कर्तव्य पथ पर मनोयोग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान दानदाताओं गौसेवा में सहयोग की खूब घोषणाएं की। दुसारणा पंडरिकजी के पूर्व सरपंच शेरसिंह चौहान ने पांच लाख की राशि, दुसारणा निवासी सुरजादेवी पत्नी जेठाराम गोदारा, रामनिवास, रामकिशन, रामचंद्र, गणेशराम, दानाराम, मदनलाल पुत्र जेठाराम गोदारा ने पांच लाख ग्यारह सौ ग्यारह रूपए की राशि सहयोग की घोषणा की। रतनाराम पुत्र बगताराम गोदारा 51 हजार रूपए, नारायण राम व रामकिशन पुत्र भगवानाराम सुथार ने 21 हजार रूपए, लिखमीसर दिखनादा के लिछमणराम पुत्र भगवानाराम सुथार द्वारा 21 हजार रूपए, लिछमण राम पुत्र रामेश्वरलाल कूकणा द्वारा 21 हजार रूपए, मगाराम पुत्र हड़मानराम नाई द्वारा 21 रूपए, बेनीसर के गंगाराम पुत्र भोजाराम जाखड़ के 11 हजार रूपए, दुलचासर के जैसाराम मास्टर देवीलाल छरंग द्वारा 7100 रूपए, कल्याणसर पुराना के सहीराम रामूराम हरडू द्वारा 6100 रूपए सहित विजयपाल पुत्र रूघाराम मुंड दुसारणा, रामेश्वरलाल पुत्र ज्ञानीराम गोदारा दुसारणा पीपासरिया, आसाराम पुत्र पेमाराम बाना, देदाराम सुखाराम दुसारणा, भागीरथ बाना, पंडित किशोरीलाल पारीक पुंदलसर द्वारा 51-51 सौ रूपए की सेवा दी। दुसारणा के सुगनाराम नायक ने 20*4 की पानी खेल निर्माण का संकल्प लिया। कथावाचक सहित समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत में सहयोगियों व दानदाताओं का किया सहयोग।

बेटियों ने पिता की स्मृति में छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की, समिति सदस्यों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की रविवारिय बैठक एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में दानदाताओं ने संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में निर्माण की घोषणाएं की। इस क्रम में रीड़ी के पूर्व सरपंच देवाराम जाखड़ की स्मृति में उनकी बेटियां पूर्व जिला परिषद सदस्य धाई देवी बाना, क्रय विक्रय सहकारी समिति निदेशक सुमित्रा देवी बाना ने एक कमरे के निर्माण की घोषणा की। वहीं लाखनसर के कड़वासरा परिवार के शंकरलाल, चंदूराम, कन्हैयालाल, बजरंगलाल द्वारा अपने पिता रेवंतराम कड़वासरा की स्मृति में 1.51 लाख की लागत से प्याऊ निर्माण करवाने की घोषणा की, वहीं माणकरासर के मोहनराम पुत्र दिवंगत रामनारायण कुलड़िया द्वारा 1.50 लाख की लागत से जलकुंड का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में मोमासर के भामूं परिवार के हड़मानाराम भामूं, भींयाराम भामूं, श्रवण कुमार भामूं, पौत्र सुभाष भामूं द्वारा पन्नाराम भामूं की स्मृति में सोलर इन्वेटर लगवाया जाएगा। बैठक में हुक्माराम ज्याणी लिखमादेसर ने पूर्व में घोषित एक कमरे के निर्माण की राशि सौंपी। एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में समाज एवं राष्ट्र की परिस्थितियों को देखते हुए भावी पीढ़ी के लिए क्रिएटिव विकल्प उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में सुशील सेरड़िया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान दानदाताओं सहित लक्ष्मणराम खिलेरी, हुक्माराम ज्याणी, मोहनलाल ज्याणी, दुलाराम पुनियां, ताजाराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, मांगीलाल भाम्भू, परमेश्वरलाल, सहीराम कूकना, हीरालाल डूडी, सोहनदास, जगदीश प्रसाद ज्याणी, राजेश जाखड़, प्यारेलाल बाना, ओमप्रकाश ज्याणी, दिनेश ज्याणी, गोपाल खिलेरी, भंवरलाल जाखड़, गोपाल गोदारा, हनुमान महिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियां आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जरूरी परीक्षा सूचना

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए निदेशक ने जरूरी परीक्षा सूचना जारी की है। आदेश बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, फलौदी व जोधपुर के विद्यार्थियों के लिए है जिसमें कक्षा 12 का अंग्रेजी साहित्य, कृषि जीव विज्ञान की परीक्षा 28 मई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं हिंदी साहित्य व अर्थशास्त्र की परीक्षा इसी दिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे ली जावेगी। विषय सिंधी साहित्य, उर्दू व डाटा एंट्री कार्य की परीक्षा 29 मई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी। आदेश के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं दिनांक 22 मई 2025 तक लेनी है तथा सभी परीक्षाओं के लिए केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे।

फरार होने के चक्कर में छत से लगाई छलांग, युवक की दोनों टांगे टूटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हरियाणा के एक प्रोडक्शन वारंटी अनिल कुमार को कंप्यूटर कक्ष में पूछताछ के बाद हवालात में ले जाने के दौरान युवक फरार होने के चक्कर में दौड़ पड़ा। आरोपी युवक ने छत से छलांग लगा दी व नीचे कूद गया। इससे उसकी दोनों टांगे टूट गई व दोनों में फ्रैक्चर हो गए। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया व दोनों पैरों में प्लास्टर करवाया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हिरासत में भागने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।