May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 06 फरवरी 2025। रोजगार से जुड़ी कुछ खास खबरें देखें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

UPSC के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ये।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएससी आईएएस/आईएफएस प्रीलिम्स 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।जिसमें IAS के लिए 979 पदो के लिए व  IFC के लिए 150 पदो के लिए लेगें आवेदन। दी गई लिंक पर क्लिक कर के पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन कि प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in, यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2025: upsconline.nic.in पर अपने आवेदन कि प्रर्किया पुर्ण कर सकते है।

जूनियर इंजीनियर के लिए निकली भर्ती ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) ने जूनियर इंजीनियर प्रथ्म और जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।जिसमें 271 पदो पर लेगें आवेदन। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी 2025 से शुरू हुए और 20 फरवरी 2025 तक चलेंगे। जो पात्र उम्मीदवार हैं  वह आरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी के लिए करे आवेदन।

श्री डूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे आरआरबी लेवल ग्रुप डी के फॉर्म 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। जिसमें 32438 पदो पर लेगें आवेदन।  आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।