May 20, 2026
10-octttttttt

दीनदयाल गोदारा का मॉडल रहा जिले में द्वितीय स्थान पर, बढ़ाया छात्र का हौसला।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के बच्चे कल का भविष्य है, और इन बच्चों की सृजनात्मकता ही इन्हें आगे शोध के लिए भी प्रेरित करेगी। ये बात कही उदरासर राउमावि के प्रभारी रामकुमार यादव ने। यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्किल एग्जिबिशन कम कम्पीटिशन-2024 का आयोजन राजकीय नेत्रहीन छात्रावास उमावि बीकानेर में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्यवक समग्र शिक्षा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले की स्कूलों से एक-एक मॉडल जो पहले विद्यालय स्तर पर टॉप रहें उन्हें शामिल किया गया। वैद्य मघाराम राउमावि के छात्र दीनदयाल गोदारा के मॉडल को जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यादव ने बताया कि विद्यालय के छात्र दीनदयाल के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर समग्र शिक्षा द्वारा सम्मानित किया गया। दीनदयाल ने बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का मॉडल बनाया था जिसकी चारों ओर खूब सराहना हुई। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ ने उसका हौसला बढ़ाया है और साथी विद्यार्थियों ने भी उसे बधाईयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र दीनदयाल गोदारा ने बताया क्षेत्रीय बैंक का मॉडल, जिले में दूसरे स्थान पर रहा, छात्र को दी बधाईयां।

बिग्गाबास रामसरा में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सरपंच ने बच्चों को दी पढ़ने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि में सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर खूब पढ़ाई करने की प्रेरणा की। जाखड़ ने कहा कि शिक्षा ही भावी जीवन की नींव है और विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करें। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ कार्यालय के हरिराम शर्मा उपस्थित रहें। समारोह में श्याम सुन्दर निर्वाण, हरिराम शर्मा, नारायणराम गिला, मदन आचार्य, श्रवनराम कड़वासरा, रूपाराम जाखड़, कानाराम ओला, जगदीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का स्वागत किया गया व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

ताल मैदान के राउमावि में 3 फरवरी को होगा वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन आगामी तीन फरवरी को विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, विद्यार्थियों के अभिभावक, पूर्व विद्यार्थी एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी समारोह में शामिल होंगे। प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस समारोह में शाला की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यार्थी प्रतिभाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

बीरमसर में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, झूमे श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में आयोजित भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण जन्म कथा का वर्णन करते हुए निर्मल महाराज ने कहा कि कृष्ण जगत के तारणहार है और जब जब पृथ्वी पर अन्याय व अत्याचार बढ़ जाता है तब तब भगवान अवतार लेते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें कृष्ण भजनों पर जमकर झूमें। पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया व बाल कृष्ण की झांकी सजाई गई। पांडाल में जयकारे गूंज उठे और सभी श्रद्धालुओं को टॉफिया वितरित की गई। ठाकुरजी मंदिर में आयोजित कथा में आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु पहुंच रहें है। कथा 1 फरवरी तक होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में आयोजित कथा में उल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।