






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवम्बर 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ
सम्मान समारोह के साथ हुई सुरजाराम मेहरा की विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की श्रीडूंगरगढ़ शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबधंक के रूप में सेवांए दे रहे सुरजाराम मेहरा की सेवानिवृती पर शनिवार को उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य शाखा बीकानेर से अधिषाशी अधिकारी धमेन्द्र रेप्सवाल, मुख्य प्रबंधक मेहंदी हसन, वरिष्ठ प्रबधंक सुभाष चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक गोविंद मेहरा एवं श्रीडूंगरगढ़ शाखा प्रबंधक राजेश मीणा अतिथि रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे एवं मेहरा के दीर्घ सेवाकाल, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित नेतृत्व की सराहना की। इस दौरान अतिथियों नेउनकी बैंकिंग सेवा को ईमानदारी, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण बताया। श्रीडूंगरगढ़ व्यवस्थापक यूनियन अध्यक्ष गोविंद पारीक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों एवं व्यवस्थापकों द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।
बच्चों के खिले चेहरे, पाई स्टेशनरी एवं बैग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को क्षेत्र के गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राजीयक उमावि में हेल्पिंग हैंड सोसायटी सूरत द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ने की एवं अतिथि रूप में तेजकरण धाडेवा मौजूद रहे। सरपंच प्रशासक किशन गोदारा ने ग्रामीणों की और से आभार जताया एवं ग्रामीण मालाराम पंचारिया, चुन्नीलाल, सूरजनाथ, देदाराम पंचारिया, डालचंद, नंदराम स्वामी, बाबूलाल, मंगलाराम मेघवाल, परमाराम जाखड़, पेमाराम जाखड़, दिलिप कुमार आदि मौजूद रहे।
फूटवियर एसोसीएशन की नई कार्यसमिति का हुआ गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के जूता-चप्पल विक्रेताओं की आम बैठक आयोजित हुई एवं सर्वसम्मति से फूटवियर एसोसीएशन की नई कार्यसमिति का गठन किया गया। बैठक में माह के अंतिम रविवार को पूर्ण बंद रखने का निर्णय भी लिया गया एवं सर्वसम्मति से घनश्याम आलवानी को अध्यक्ष, गणपतराम रेगर को उपाध्यक्ष, रामप्रताप महिया को संगठन मंत्री, छतरमल जैन को सचिव, उमाशंकर लालवानी, गौरव वासवानी को मीडिया प्रभारी एवं सांवरमल डाबी को मंत्री चुना गया।
बैंक के पास हो सुविधाओं का निमार्ण, आम है परेशानी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक समता समिति के महामंत्री तुलसीराम चौरडिया ने नगरपालिका के अधिषाशी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाख एवं पोस्टआफिस के पास जर्जर अवस्था के मुत्रालय का नवनिर्माण करवाने की मांग की है। चौरडिया ने इस गली में प्रतिदन हजारों की संख्या में लोगों के आने एवं बाजार के पास भी होने का हवाला देते हुए मुत्रालय नहीं होने से आमजन को खासी दिक्कतें होने की बात कही एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करते हुए तुरंत प्रभाव से नवनिर्माण करवाने की मांग की है।



