May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2021। क्षेत्र में दुसारणा पीपासरिया में पानी के लिए करीब 250 घरों की आबादी व बेसहारा पशु परेशान है वहीं कस्बे में माताजी मंदिर आडसर बास के पास एक गली में हजारों लीटर पेयजल बरबाद होने से नागरिक परेशान है और वार्ड 27 में गंदे पेयजल की सप्लाई से नागरिक परेशान हो रहें है। आड़सर बास वार्ड 27 में गंदा व बदबूदार पानी घरों में आने की समस्या का समाधान नहीं हुआ तथा माताजी मंदिर से नीचे की ओर उतरते ही गली में एक माह से पाईप लाइन में लीकेज है जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ तो बह ही रहा है साथ ही यहां से गली बंद होने से राहगीर परेशान है। यहां के निवासी सुभाषचंद्र शास्त्री ने बताया कि पांच बार विभाग को शिकायत कर दी है व दो बार राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी गई है। विभाग ऑनलाइन दर्शाता है कि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है परन्तु किसी ने यहां कार्रवाई नहीं कि है। वहीं गांव दुसारणा पीपासरिया का एकमात्र ट्यूबवेल करीब एक माह से बंद पड़ा है और ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि विभाग में सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण टैंकर डलवाने की मजबूर है व अतिरिक्त आर्थिक भार से परेशान हो उठे है। गांव में बेसहारा पशुधन पानी की किल्लत से बेदम हो गए है।
विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि वार्ड 27 में गंदे पेयजल के लिए पाईपलाइन में लीकेज की तलाश की जा रही है तथा माताजी मंदिर से नीचे वाली गली में लीकेज ठीक करवा दिया जाएगा। दुसारणा पीपासरिया की समस्या का समाधान आज किया जा रहा है यहां सप्लाई लाईन में लीकेज आ गया है जिसे दुरस्त करवाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पीपासरिया में बेसहारा पशुओं के लिए भारी जलसंकट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में यहां है लीकेज, लगातार बह रहा है पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताजी मन्दिर आडसर बास में गली में बह रहा हजारों लीटर पेयजल।