






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। बेटे का ससुर दो साल से ढाणी में घुसकर गंदी हरकतें करता और जब ये शिकायत करने बेटा व पति थाने जाने के लिए निकले तो आरोपी ने हमला कर अपने जवाईं का सिर फोड़ कर घायल कर दिया। पीड़िता महिला ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि राजूदेवी पत्नी लीलूराम निवासी पूनरासर ने मामला दर्ज करवाते हुए अपने बेटे विकास के ससुर पालाराम पर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च की शाम 6 बजे वह अपने खेत में काम कर रही थी तभी मेरे बेटे विकास के ससुर पालाराम पुत्र खिराजराम निवासी समंदसर वहां आया और मुझे आवाज दी। जब वह बाहर आई तो आरोपी ने जबरदस्ती का प्रयास किया जिससे मेरी आंख पर चोट आई है। शोर मचाने पर आरोपी गले से सोने के फूलड़े लेकर भाग गया। शाम को पति घर आए तो उन्हें सारी बात बताई तो पति और बेटा सेरूणा थाने आने के लिए ऊंट गाड़ा लेकर निकले। पीछे से पालाराम और उसके छोटे भाई जगदीश हाथ में फव्वारा पाइप व कुल्हाड़ी लेकर मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों ने विकास के सिर पर फव्वारा पाइप मारा जिससे उसका सिर फूट गया और 10 टांके आए। हमारे साथ मारपीट करते हुए चोंटे पहुंचाई और ऊंट गाड़ा छीन कर ले गए। आरोपियों ने ऊंट को भूखा रखा और उसे पीटा भी। पीड़िता ने बताया कि सगा पालाराम दो वर्षों से जब मर्जी आए ढाणी में घुसकर उसके सामने गंदी हरकते करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंप दी गई है।



