May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग का 85 वर्ष की उम्र में बुधवार को देहांत हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और आज दोपहर पीबीएम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजन उनकी देह को पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा लेकर आएंगे जहां गुरूवार दोपहर 1 बजे उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे। यहीं उनके संकल्प के अनुसार देहदान की कार्रवाई पूरी की जाएगी। उनके अभिन्न मित्र डॉ श्यामसुदंर आर्य ने बताया कि दिवंगत कन्हैयालाल ने अपने पुत्र शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के बलिदान के बाद ही अपनी देह मेडिकल कॉलेज में दान करने का संकल्प ले लिया था। उनके परिजनों ने आपसी राय से उनके संकल्प पूरा करने का निर्णय लेते हुए उनकी देह को गुरूवार को सरदार मेडिकल कॉलेज, बीकानेर को सौंपने का कार्य करेंगे।