May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2024। बीदासर से अपने पिता की फोटो दिखाते हुए एक युवक आज दोपहर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर घुम रहा था। परेशान युवक व उसके चाचा थाने पहुंचे और पुलिस से घुमचक्कर पर सीसीटीवी चैक करने की मांग की। थाने में युवक ने ट्रेन से कटकर एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत की बात सुनी। युवक ने मृतक का फोटो देखा तो कुछ पल के लिए वह सुन्न हो गया। फोटो उसके पिता की ही थी। बीदासर निवासी महेश सोनी व उसके चाचा धनराज सोनी ने पुलिस को बताया कि महेश के पिता ओमप्रकाश पुत्र सीताराम सोनी आज सुबह बिना बताए श्रीडूंगरगढ़ की बस में चढ़ गए थे। परिजनों ने बस वालों से पूछताछ की तो पता चला वे श्रीडूंगरगढ़ उतर गए है। महेश ने बताया कि पिता मानसिक रूप से बीमार थे और उनकी दवाईयां चल रही थी। ओमप्रकाश बीदासर फाटक से जैसलसर की ओर रवाना हो गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बेटे ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।