May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2022। क्षेत्र के गांव-गांव में पुलिस द्वारा साइबर क्राइम से ग्रामीणों को सचेत करते हुए शांति व सद्भाव से रहने के साथ ही मौसम बिगड़ने पर भी सचेत रहने की बात कही है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने सोमवार को मौसम की आपदा को देखते हुए सभी बीट कांस्टेबलों को मौसम से होने वाले नुकसान के प्रति ग्रामीणों को सावचेत रहने की बात समझाने के निर्देश दिए है। आज गांव बाना में सरपंच रामरख बाना की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया। यहां बीट कांस्टेबल श्रीकिसन ने शांति व सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील ग्रामीणों से की। यहां ओमप्रकाश बाना, बजरंगलाल, मुखराम, वेदप्रकाश, जगदीश, मुन्नीराम, मनोज कुमार, सीता, राजबाला, थवरी सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। कल्याणसर नया के पंचायत भवन में सरपंच यशोदा देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बीट कांस्टेबल ने ग्रामीणों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने की बात कही। यहां रामेश्वर, सुरजाराम, नथाराम, भवानीसिंह, चेनाराम, रामकरण, शंकरलाल, पुष्पा, राजू, पूजा, गीता, रेनू सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। सोमवार को ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में सरपंच जेठी देवी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई जिसमें बीट कांस्टेबल श्रीकान्त व दिनेश कुमार ने ग्रामीणो को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होकर ऑनलाइन ठगी को रोकने की बात कही। इस दौरान यहां रामलाल, तोलाराम, रामप्रताप, रामकरण, गणेशाराम, पूनमचंद, कालूराम, आईदान, अजीतकुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। गांम पंचायत भवन ऊपनी में सरपंच कमला देवी की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीण्रों की बैठक ली गई जिसमें बीट कांस्टेबल श्रीकांत ने ग्रामीणों को किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। यहां श्रीकांत ने ग्रामीणों से सौहार्द व शांतिपूण्र माहौल के लिए प्रयास करने की अपील की। इस दौरान यहां रामप्रताप, सहीराम, संजय कुमार, सुमित्रा, अलका, गोदावरी, शारदा, राधा, ज्योति, लक्ष्मी, तोलाराम गोदारा, प्रभूराम, भंवरलाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। गांव जैसलसर में कांस्टेबल राजवीर ढाका ने ग्रामीणों को सौहार्द व सद्भाव को बढावा देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदान सिंह में आयोजित बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बाना में आयोजित बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ऊपनी में ली बीट कांस्टेबलों ने बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया बैठक में।