May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 2 जनों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई करते हुए डेक, स्पीकर जब्त किए हैं। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई रविन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान शाम 4 बजे सरकारी हॉस्पिटल के पास अपनी टेक्सी में तेज आवाज में डेक बजाते हुए जालबसर निवासी पूर्णमल ब्राह्मण को पकड़ा। इसी प्रकार शाम 4.30 बजे हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने भी हॉस्पिटल के पास ही टेक्सी में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते हुए मोमासर बास निवासी आकाश वाल्मीकि को पकड़ा। दोंनो से स्पीकर, टेप जब्त की गई है और दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।