May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2021। भारतीय संस्कृति के इतिहास में सर्वोच्च दान के प्रेरणाबिम्ब महर्षि दधीचि की जयंती पर कस्बे में उनके एकमात्र मंदिर दधीमथी माता मंदिर प्रांगण में स्थित मंदिर में विशेष पूजन किया गया। महर्षि दधीचि की प्रतिमा के समक्ष दाधीच समाज के प्रबुद्ध लोगो ने मंदिर पुजारी सीताराम आसोपा की अगुवाई में पूजन किया और सत्संग किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया और उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित का जीवन जीने के संकल्प लिए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दधीचि का पूजन करते दाधीच समाज के लोग।