May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-12 at 07.36.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। आज के विशेष आयोजनों में बड़े आयोजन गांव मोमासर में रक्तदान शिविर व जयपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला कबड्डी के रीड़ी वर्सेज सुरपुरा के मैच होंगे। कबड्डी का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर किया जाएगा। वहीं उपखंड स्तरीय जनसुनवाई भी उमा मित्तल की अध्यक्षता में आज होगी और कोडमदेसर भैरव संघ भी आज रवाना होगा। पढें सभी खबरें विस्तार से और आप भी अपने पसंदीदा कार्यक्रम से जरूर जुड़े।

जेपीएस व माणकरासर में महिला कबड्डी के फाइनल आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में आज सुबह 8 बजे 17 वर्षीय जिला स्तरीय में रीड़ी व सुरपुरा,नोखा के बीच होगा। मैच रोमांचक होगा व बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच कर भाग लेंगे। जेपीएस में हमारे क्षेत्र के रीड़ी व सुरपुरा का मैच श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। आप भी अपने घर खेत ढाणी में बैठे जरूर जुड़े लाइव से और देखें कबड्डी का रोमांचक मैच। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि दर्शकों के बैठने व पानी के लिए व्यापक व्यवस्थाएं भी की गई है। वहीं माणकरासर में भी 19 वर्षीय महिला का आज रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आज होगी उपखंड स्तरीय जनसुनवाई, समस्या है तो पहुंचे पंचायत समिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आज सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगी। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि पंचायत समिति के वीसी हाल में आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में क्षेत्र के सभी 24 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं गत जनसुनवाई में आए परिवेदनों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। आम जन किसी भी सरकारी विभाग से जुड़ी अपनी समस्या लेकर इस जनसुनवाई में भाग ले सकता है।

मोमासर में रक्तदान शिविर का आयोजन आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के बड़े आयोजन में सबसे प्रमुख आयोजन गांव मोमासर में होगा। यहां तेजा दशमी के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सभी ग्रामीणों के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा। जिसमें गांव के युवा तेजाजी के जयकारों के साथ उनकी प्रेरणा से दूसरों के काम आने के लिए अपना रक्तदान करेगें। गांव के सरकारी अस्पताल में आयोजित होने वाले इस शिविर में जयपुर एसएमएस की टीम रक्त संग्रहण करेगी। ग्रामीणों में रक्तदान शिविर के लिए उत्साह है और गांव के युवाओं ने इसके लिए पूर्व पंजीयन भी करवाए है। विदित रहे कि क्षेत्र में 15 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच में छह रक्तदान शिविर आयोजित हो रहें है। जिनमें से यह पांचवा शिविर है।

कोडमदेसर भैरव संघ रवाना होगा आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोडमदेसर भैरव दर्शन के लिए संघ आज शाम धूमधाम से रवाना होगा। संघ रवानगी संबंधी तैयारियों में जुटे उत्साहित सदस्यों ने बताया कि वे चौदस को बाबा के दर्शन करेंगे।