






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2024। पढ़ें आज के दिन की खास खबरें एक साथ, एक नजर में।
भारत एवं विदेश में कैरीयर अवसर पर सेमिनार रविवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में रविवार को लैंग्वेज ट्री इंग्शिल एकेडमी एवं इमिग्रेशन अबरोड़ स्टीडीज के संयुक्त तत्वाधान में भारत एवं विदेश में कैरीयर के अवसर विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेड़मी के डायरेक्टर ओमप्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि क्षेत्र के युवा अभी केवल सरकारी नौकरियों के लिए ही अपना श्रम नियोजित करते है और नहीं लगने पर कैरीयर को समाप्त मान कर निजी कार्यों में जुट जाते है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को भी जागरूक कर जानकारी दी जाएगी कि बेहतरीन कैरीयर की भारत एवं विदेश में अनेकों अवसर मिल रहे है। कस्बे में हाई स्कूल रोड़ पर अमृत भवन में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में एक्स आर्मीमैन एवं आईआरएस इंटरनेशनल के डायरेक्टर विकास चौधरी मुख्य वक्ता होगें एवं मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल होगी। सेमीनार सुबह 10 बजे से शुरू होगा एवं सेमिनार में प्रवेश निशुल्क होगा। सेमिनार में क्षेत्र के युवा विदेश में शिक्षा, नौकरी एवं कैरीयर के संबध में जानकारियां प्राप्त कर सकेगें।
खो-खो के तीनों वर्गों में क्षेत्र की बेटियेां की धमक, 17 वर्ष में लोड़ेरां की बेटियों ने पाया कांस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तकनीक के साथ दौड़ एवं फूर्ती के खेल खो-खो में तीनों वर्गों में श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों ने विजयश्री हासील की है। गांव लखासर में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सब जूनियर 14 वर्ष में क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा की आदर्श स्कूल की बेटियों ने, सीनियर 19 वर्ष में राउमावि लखासर की बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं खिंयेरा में आयोजित हुए जिला स्तरीय खोखो जूनियर वर्ग 17 वर्ष में क्षेत्र के गांव लोड़ेरां के राउमावि की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राउमावि लोड़ेरा के संस्था प्रधान रामधन बाना ने बताया कि टीम तीसरे स्थान पर रही है एवं टीम की खिलाड़ी पूजा पुत्री नंदलाल गोदारा का चयन राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम के लिए हुआ है।

विज्ञान संकाय में नहीं शिक्षक, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में राजकीय स्तर विज्ञान संकाय कस्बे में एकमात्र स्कूल राउमावि ताल मैदान में ही है लेकिन यहां भी केवल संकाय ही खुला है। यहां पर एक भी शिक्षक विज्ञान संकाय में नहीं होने के कारण सरकारी स्कूल में विज्ञान संकाय की शिक्षा ग्रहण करना क्षेत्र के युवाओं के लिए दूर का सपना बनता जा रहा है। इस संबध में पूर्व में विद्यालय में प्रदर्शन किया गया था एवं शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी के विद्यालय निरीक्षण के दौरान रोष जताया गया।

किसान सभा ने दी चेतावनी, आंदोलन में होंगें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर में अवाड़ा कम्पनी द्वारा लगाए जा रहे सौलर प्लांट में स्थानीय किसान परिवारों को रोजगार देने की मांग पर किसानों के धरने को गंभीरता से नहीं लेने पर किसानों में रोष फैल रहा है। इस संबध में किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों से वार्ता कर मांगें मानने की मांग की है एवं प्रशासन पर कम्पनी के दबाव में किसानों के आंदोलन की सुध नहीं लेने की स्थिति में आगामी सोमवार 23 सितम्बर से आंदोलन को सर्मथन देने की घोषणा की है। ज्ञापन में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई है एवं नौ सूत्रीय मांगों को उठाया गया है। ज्ञापन देने वालों में तहसील कोषाध्यक्ष गोपाल भादू, राजेन्द्र कुमार, दानाराम, परताराम ग्वाला, लालूराम, रतनलाल, गोपालाराम आदि शामिल रहे।

हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में शुक्रवार को हादसों की हैट्रिक हो गई है। यहां नेशनल हाईवे पर तहसील कार्यालय के सामने, हाईस्कूल रोड़ पर गैस एंजेसी के सामने दो हादसों में दो जनों को बीकानेर रैफर किया गया था। वहीं एक अन्य हादसे में हाईवे पर लखासर टोल प्लाजा के पास एक स्कूटी सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार के सामने गाय आ जाने के कारण उसने अचानक ब्रेक लगाए एवं इस कारण स्कूटी फिसल कर पलट गई। हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार को टोल प्लाजा की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। गनिमत रही कि स्कूटी सवार को अधिक चोटें नहीं आई।




