






एमए पूर्वाद्ध की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध के सेमेस्टर प्रथम में रिक्त स्थानों के लिए ऑफलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी https://dceapp.rajathan.gov.in/ साईट से एकीकृत प्रवेश आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा करवा देवें। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 है।
महिलाओं व बालिकाओं ले सकेगी निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना में महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान कंप्यूटर सेंटर के निदेशक रमजान ने बताया कि इसके तहत आरएस सीआईटी और आरएस सीएफए के तहत जीएसटी, टेली आधारित वित्तीय लेखांकन प्रशिक्षण, आरएस सीएसईपी स्पोकन इंग्लिश एंव पर्सनेलिटी डवलपमेंट प्रशिक्षण आयोजित होंगे। केकेसी कंम्प्यूटर सेंटर के रिछपालसिंह व माँ सरस्वती कंप्यूटर सेंटर के दयानंद चौधरी ने बताया कि महिलाएं व बालिकाएं संबंधित कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कंप्यूटर सेंटर जाकर या घर बैठे www.myrkcl.com/wcd पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ओवदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2024 को है।
एमपीपीएस में जीके परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पर रहें 31 बच्चों को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के इंग्लिश मीडियम स्कूल महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने बताया कि उक्त परीक्षा में कक्षा तीन से बारह तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा प्रभारी परमेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए तीन समूह कक्षा तीन से पांच, छ: से आठ और नौ से बारह के बनाए गए। महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के प्रबंधक व पदाधिकारियों ने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इकतीस विद्यार्थियों को सम्मानित किया।





