






ताल मैदान स्कूल में कल होगा साइकिल मेला, विधायक होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए 12 दिसम्बर 2024, गुरुवार को राज्य स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन होगा। इसी कड़ी में कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 9:30 बजे साइकिल वितरण कार्यक्रम होगा जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में पीएमश्री राउमावि.,ताल मैदान, राज. बा. उमावि, रूपादेवी राउमावि तथा श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल वितरित की जाएगी। इसी कार्यक्रम में कक्षा 10 में अध्ययनरत पीएम श्री राउमावि एवं राबाउमावि के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन किट का भी वितरण भी किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुस्तकालय ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन, 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगी परीक्षा, टीबीटी मोड पर होगा परीक्षा का आयोजन, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से 3 अप्रैल तक किए जा सकते।
श्रद्धा के साथ मनाया गीता जयंती महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बुधवार को गीता जयंती के अवसर पर श्रीसत्यनारायण (मूंधड़ा) मंदिर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार पूजन किया गया व मंदिर परिसर को सजाया गया। मंदिर प्रांगण में गीताजी के 18 अध्याय का वाचन किया गया व स्वामी रामसुखदासजी महाराज के रिकॉर्ड प्रवचन चलाए गए। कार्यक्रम में ठाकुर जी को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया और खूब जयकारे लगाए।


नोखा विधायक डूडी सहित अनेक विद्वजन पहुंचे अमरसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत डॉ भागीरथ माचरा को श्रद्धाजंलि देने उनके पैतृक गांव अमरसर नोखा विधायक सुशीला डूडी पहुंची। उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। यहां बुधवार को पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, प्रिंस एजुकेशन हब सीकर के डायरेक्टर डॉ पीयूष सुंडा, पूर्व राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, प्रेम बुड़िया, हनुमानसिंह चौधरी, राजाराम धारणीया , नंदराम भादू, रेवंतराम चौधरी, रमेश भांभू, रामकुमार सारण, शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सारण, धर्मेंद्र थोरी, डॉ महिपाल नेहरा, डॉ सुनील खोथ, प्रेमचंद सोनी, दयाराम बेनीवाल, विकास सियाग सहित अनेक विद्वजन पहुंचे व डॉ माचरा को श्रद्धाजंलि दी।

धरनार्थियों की चिकित्सा अधिकारी से वार्ता, लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को धरनार्थियों व चिकित्साधिकारियों के मध्य वार्ता हुई। तहसीलदार कुलदीप मीणा मौजूद रहें और आगामी सोमवार को पुन वार्ता की बात कही। वार्ता बेनतीजा रही और धरनार्थियों ने अपने आरोपों की पुनरावर्ती करते हुए ट्रोमा का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके बिहाणी, पटवारी सीताराम नाई शामिल हुए। समिति के आशीष जाड़ीवाल, मुकेश ज्याणी, चुन्नीलाल टाडा, हरिप्रसाद सिखवाल, काननाथ सिद्ध, सत्तूनाथ सिद्ध, रामकिशन गांवड़िया, राजाराम गोदारा, प्रकाश गांधी सहित अनेक धरनार्थी मौजूद रहें।




