May 20, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें खबरों के विशेष फोटो भी।

बिहानी गौसेवा में सलंग्न, बने उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी गौशाला के कार्यसमिति सदस्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी एवं गुवाहाटी प्रवासी सीताराम बिहानी को उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी गौशाला गोहाटी गौशाला के कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुना गया है। रविवार को गुवाहाटी में हुए इस चुनाव में गौशाला प्रबंधन समिति के दस सदस्य चुने गए है एवं अब यह दस सदस्य अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन करेगें। विदित रहे कि सीताराम बिहानी गुवाहाटी माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भी है एवं बिहानी के पिता पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी गौशाला गोपाल गौशाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके है। अपने पिता से विरासत में मिले गौसेवा के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सीताराम बिहानी गुवाहाटी में सामाजिक कार्यों एवं गौसेवा में सक्रिय है। बिहानी के चुने जाने पर क्षेत्रवासी गर्वित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं गुहावाटी प्रवासी सीताराम बिहानी को चुना गया गोहाटी गौशाला का कार्यसमिति सदस्य।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी स्टेप्स

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में प्रतिभाओं को उचित मंच एवं प्रोत्साहन देने के लिए गठित की गई श्रीडूंगरगढ़ प्रतिभा विद्या कोष सोसायटी (स्टेप्स) की बैठक संस्थाध्यक्ष श्रीराम भादू की अध्यक्षता में रविवार को बासनीवाल भवन में आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संसाधनों एवं अवसरों के अभाव में पिछड़ रहे प्रतिभवान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। संस्था सचिव श्रवण कुमार नाई ने बताया कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से कोष की राशि का एकत्रीकरण किया जाएगा एवं सभी लोगों से स्वेच्छा से संस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। संस्था का पंजीयन करवा लिया गया है एवं जल्द ही प्रथम प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करना प्रस्तावित किया गया। बैठक में प्रतिभाओं का चयन करने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठीत करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में संस्था सदस्य मूलचंद स्वामी, सुरजाराम भादू, पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, एडवोकेट रामलाल नायक, केके पुरोहित, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, द्वारका प्रसाद सैन, अल्ताफ सिलावट, चंपालाल रैगर, हरि प्रजापत, नंदकिशोर बाल्मीकि, श्रीचंद रैगर, मुरलीधर, वेदप्रकाश, हेमराज वाल्मिकि, रमेश बासनीवाल सहित बड़ी संख्या में  अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्था स्टेप्स के माध्यम से होगा क्षेत्र की प्रतिभाओं का प्रोत्साहन, बैठक में लिए कई निर्णय।

गोदारा को दिया समाज गौरव सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा निवासी एवं उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के रतनगढ़ इकाई के सचिव, रेलवे श्रमिक सहकारी बैंक बीकानेर के उपाध्यक्ष सीताराम गोदारा को रविवार को जयपुर में रेलवे जाट विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम आओ साथ चले में समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया। रेलवे कार्मिकों के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य करने एवं रेलवे में समाज के लगने वाले समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए गोदारा को यह सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम महाराजा सूरजमल के बलिदान एवं चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया एवं कार्यक्रम में रेलवे के चारों मंडलों में कार्यरत जाट समाज के कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीकानेर मंडल से केवल दो जनों को ही यह सम्मान प्रदान किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सीताराम गोदारा को जयपुर में दिया गया समाज गौरव सम्मान।

हो रहा है सामाजिक अंकेक्षण, 27 दिसम्बर को होगी ग्राम सभा में रिपोर्ट पेश, ग्रामीण भी उत्सुक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालबसर, जाखासर, जोधासर एवं कल्याणसर में इन दिनों सामाजिक अंकेक्षण का कार्य चल रहा है एवं नरेगा में हुए निजी कैटल शैड, डिग्गी निर्माण, सीसी ब्लॉक सड़कें, ग्रेवल सड़कें, पौधारोपण कार्य, कच्चा जोहड़ खुदाई आदि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर 27 दिसम्बर को होने वाली ग्राम सभाओं में रिपोर्ट को सार्वजनिक की जाएगी। बीआरपी बाबूलाल गर्ग, मोहनराम, रामनारायण मेघवाल, बिरजू खिलेरी, ग्राम संसाधन व्यक्ति भागीरथ प्रसाद बारोठिया, शोभाराम सारण, बंसी लाल, कुंदनमल लोठ, बाबूलाल बावरी, छगन लाल, भवानी पारीक, सरिता, पूनम, कोमल, कालूराम बाना, वीरेंद्र सिंह, सुमन, सुंदर सिद्ध, मैना, मंजू, नरेंद्र गोदारा आदि द्वारा गत छह माह में इन पंचायतों में हुए कार्यों, रिकार्ड की जांच कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक अंकेक्षण में हो रहा है रिकार्ड जांच।

जारी है ट्रोमा की मांग पर धरना, नहीं लिया जा रहा गंभीरता से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर गत सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए ट्रोमा सेंटर का निर्माण खटाई में पड़ने के विरोध में एवं जल्द से जल्द ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति द्वारा उपखण्ड अधिकारी कार्यलय के समक्ष दिए गए धरने को रविवार को 69 दिन पूरे हो गए है। लेकिन प्रशासन एवं सरकार द्वारा धरने को गंभीरता से नहीं लेने पर धरनार्थियों में रोष व्याप्त है। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन भी दिया गया एवं ट्रोमा सेंटर जल्द बनवाने की मांग की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा की मांग पर धरने को हुए 69 दिन पूरे।