May 20, 2026
evee

जो व्यक्ति शिव भक्ति में हो समर्पित, वह बंधनों से मुक्त हो जाता है।– संतोष सागर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन श्मशान भूमि में गौसेवार्थ आयोजित कथा के तीसरे दिन कथा वाचक संतोष सागर जी ने महाशिवरात्रि मनाए जाने के रहस्य बताए। उन्होंने शिवलिंग के प्राक्टय कथा के बारे में विस्तार से बताया। महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति शिव भक्ति में अपने आपको समर्पित कर देता है, वह जन्म मरण के बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिवपुराण कथा का श्रवण करता है उसे भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। महाराज ने गुरू, माता पिता व गौ की सेवा करने की प्रेरणा भी श्रद्धालुओं को दी। तीसरे दिन कथा के मुख्य यजमान कन्हैयालाल दुसाद रहें। कथा आयोजक गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा प्रतिवर्ष गौवंश की सेवार्थ महाशिवपुराण कथा व महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जाता है। समिति सदस्यों ने बताया कि इस कथा में आए सहयोग को गौशाला के गौवंश पालन में खर्च किया जाता है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवार्थ आयोजित महाशिवपुराण कथा में पहुंच रहें है श्रद्धालु।

स्कूटी लेकर युवतियों ने जताई प्रसन्नता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत गांव मोमासर की दो युवतियों को बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूटी दी गई है। राजकीय महाविद्यालय, मोमासर की छात्रा माया पुत्री भीखाराम शर्मा व तीजू पुत्री नौरंगराम मेघवाल ने स्कूटी लेकर प्रसन्नता जताई। दोनों ने आवेदन भरने के लिए पवन सैनी का आभार जताया। महाविद्यालय प्रभारी अमित तंवर, मनोज संचेती, मुकेश नाई, कृष्णा प्रजापत, पलक भाटी, नेताराम गोदारा ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर की दो मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी।

जालबसर के स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गांव जालबसर के सरकारी स्कूल में “नगर खेल कुंभ” खेल सप्ताह के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने बताया दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें खेलो भारत प्रांत संयोजक हिमांशु सारस्वत सहित जिला संयोजक पुनीत शर्मा, खेलो भारत प्रांत सहसंयोजक कृष्णा प्रजापत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी, प्रवास पर रहें। नगर खेल संयोजक किशन शर्मा, नगर सह मंत्री रामकरन ने बताया कि इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बाबूलाल विजय रहें व रिंग फ्रैंक खेल में लक्ष्मी प्रथम रही। पीटीआई महेंद्रसिंह रेफरी रहें व सांवरमल मोटसरा व रमेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया। हिमांशु सारस्वत ने खेलो भारत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण इलाकों में खेल के प्रति रूचि पैदा करना है। संस्था प्रधान मुकेश सैनी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर के राजकीय विद्यालय में खेलो भारत के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित।

गांव में हो शराबबंदी, की मांग को लेकर धरने के 175 दिन पूर्ण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार धरना दे रहें है। इस धरने को शुक्रवार को 175 दिन पूरे हो गए। ग्रामीणों ने सरकार द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, ताजाराम मेघवाल, तेजाराम मेघवाल, भंवरलाल कमलिया, कानाराम चोटिया, तुलछाराम सोनी, रामनिवास चोटिया, लेखराम, बलबीर चोटिया, मदन मेघवाल, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में शराब बंदी को लेकर धरना जारी।

झूलेलाल मंदिर में भजन सत्संग का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति शुक्रवार शाम श्रीझूलेलाल मंदिर में भजन संध्या का आयोजन संपन्न किया जाता है। बीते शुक्रवार रात कार्यक्रम में मुरलीधर सगवानी, मोहनलाल खट्टनाणी, किशोर खट्टनाणी, चुन्नू खट्टनाणी ने झूलेलालजी और साईं पुरसनारामजी का भजन गाए। ढोलक मास्टर कृष्णा गुरनाणी ने ढोलक की संगत दी। रवि रिझवानी ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्गाप्रसाद खटनाणी, पानमल मोरवानी, रुपेश थदानी, टीकम मोरवानी, प्रेम लोगवानी, तुलसीदास वाधवानी, जस्सू मोरवानी, खुशी बजाज, जवाहरलाल थदानी, लक्षमण गुरनाणी, रमेश गुरनाणी, भरत वासवानी, जेठानंद गुरनाणी, पंडित मनोज उपाध्याय, आसु, मायरा गुरनाणी शामिल हुए। भजनों के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

भागवत में तीसरे दिन सुनाए अनेक प्रसंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीसंत आश्रम में भागवत कथा का वाचन में तीसरे दिन रामस्नेही संत मोहनराम महाराज ने कथा के अनेक प्रसंग सुनाए। महाराज ने सती चरित्र के प्रसंग, महाभारत व रामायण से जुडें विभिन्न प्रसंग सुनाए। विदित रहें आश्रम का प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत के तीसरे दिन अनेक प्रसंग सुनाए।