






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ।
प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का शुभांरभ, विधायक, राज्यमंत्री ने किया संबोधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि में ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी 2024-25 का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में विधायक ताराचंद सारस्वत व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। विधायक ने इस दौरान अपने संबोधन में शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व गांव प्रदेश के विकास में सहायक बनने की बात कही। सुथार ने जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए शैक्षणिक विकास के लिए संकलपबद्ध होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापतए एसीबीईओ ईश्वरराम गरुवाए प्रधानाचार्य उमाशंकर सारणए ओम शर्माए सीमा चोधरीए बजरंग सेवगए भाजपा शहर महामंत्री सुरेंद्र चुराए शिव तावनियां, घनश्याम सुथार, विधायक के निजी सचिव रजनीकांत सारस्वत सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहें। मंच संचालन रमेश सारस्वत ने किया।

राजकीय महाविद्यालय में खेल सप्ताह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित खेल सप्ताह में खेल दिवस पर गुरूवार को विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। शुक्रवार को शतरंज की प्रतियोगिता संपन्न हुई वहीं 27 व 28 अगस्त को सतौलिया, रस्सा कस्सी, गिल्ली डंडा के खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी छात्र छात्राएं बढ़चढ़ कर प्रतियोगिताओं में भाग ले रहें है। इस दौरान स्टाफ खेल आयोजनों में सक्रिय है।

क्षेत्र का चौथा रक्तदान शिविर 9 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले में सर्वाधिक रक्तदान वाली तहसील का खिताब बरकार रखने के लिए क्षेत्र में रक्तदान शिविरों का आयोजन लगातार हो रहा है। यहां एक महिने के भीतर भीतर चौथा रक्तदान शिविर आगामी 9 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 22वें बलिदान दिवस के मौके पर समस्त ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस शिविर की तैयारियों में गांव के युवा जुट गए है। शहीद चौधरी के पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में बने हुए शहीद स्मारक पार्क में आयोजित होने वाले इस शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पीबीएम चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर से पहले शहीद की शहादत को नमन करने के लिए श्रृद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी। गांव के युवा शिविर के प्रचार में जुट गए है।
निशुल्क नेत्र व हड्डी रोग जांच शिविर सुबह 9 बजे से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की चिकित्सा में सेवा के लक्ष्य से संचालित तुलसी मेडिकल एंव रिसर्च सेंटर द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लगाए जाने वाले निशुल्क जांच शिविरों के क्रम में शनिवार 31 अगस्त को निशुल्क नेत्र एवं हड्डी रोग जांच एवं परार्मश शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशासक सुर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा सुमिता कुमारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डा मोहित बंसल अपनी सेवांए देगें। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा नेत्र संबधी सभी बिमारियों की जांच की जाएगी एवं शिविर के दौरान मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित रोगियों के आपरेशन भी रियायती दरों पर किए जाएगें। विदित रहे कि अब तुलसी मेडिकल चिकित्सालय में मोतियाबिंद आपरेशन की सेवांए नियमित रूप से शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार डा मोहित बंसल भी हड्डी के दर्द, फैक्चर, कमर, कंधों, घुटनों व सभी जोडों का दर्द आदि रोगों की जांच करेगें। तुलसी चिकित्सालय में अब हड्डी संबधित भी सभी प्रकार के आपरेशन होने शुरू हो गए है।
समाज सेवा सम्मान डा नरेश गोयल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की साहित्यिक संस्था राष्ट भाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा इस वर्ष का रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान बीकानेर के डा नरेश गोयल को दिया जाएगा। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि बीकानेर के समाज सेवी डॉ नरेश गोयल देश प्रदेश की सौ से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य है एवं सघन वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सुधार शिविर, रक्तदान शिविर, नवजात शिशुओं को हाईजैनिक बेबी किट वितरण, गरीब बेसहारा बालिकाओं के विवाह, असहायों को भोजन एवं दवा वितरण तथा साहित्यिक सेवा गतिविधियों के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय है। यह सम्मान 14 सितम्बर 2024 को श्रीडूंगरगढ में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजीत होने वाले समारोह में 11 हजार रुपए नगद तथा सम्मानपत्र, स्मृतिचिह्न, शॉल आदि के माध्यम से अर्पित किया जायगा।




