May 20, 2026
eveee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, देखें सभी आयोजनों की फोटो भी।

बोड़ा ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, जाना पढ़ाई का लेवल, दिए निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने क्षेत्र के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया एवं बच्चों से भी रूबरू होते हुए आंकड़ों के बजाए वास्तविक निरीक्षण में जुटे। बोड़ा ब्लॉक के महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल रीड़ी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मिंगसरिया पहुंचें एवं बच्चों के पढ़ाई का लेवल चेक किया। इस दौरान बच्चों की वर्कबुक भी जांची व उनसे सामान्य सवाल भी पूछे। इस दौरान विद्यालयों में पानी की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई की जानकारी ली और रसोईघर का भी निरीक्षण किया। बोड़ा ने नियमित गृह कार्य के अभ्यास व स्कूल में प्लांटेशन पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। रीड़ी प्रिंसिपल मक्खनलाल मीणा तथा अलका शर्मा भी मौजूद रहें। बोड़ा ने विद्यालय संचालन में राजकीय नियमों के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को बरसात के मौसम में बीमारी से बचने के उपाय भी बताए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने किया स्कूलों का आक्समिक निरीक्षण, जानी पोषाहार की क्वालिटी।

फ्लाईंग आफिसर प्रजापति का समाज ने किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर की सेवांए देने वाले रतनगढ़ के वीर ओमप्रकाश प्रजापति की सेवानिवृति पर श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति समाज द्वारा प्रजापति हीरोज संगठन के रमेश बासनीवाल के आवास पर उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अशोक जलंधर द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए और उनके अद्वितीय योगदान और समर्पण की सराहना की। समाज के लोगों ने उनकी सैन्य सेवा से न केवल देश बल्कि प्रजापति समाज का भी मान बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में रमेश बासनीवाल सहित रामस्वरूप प्रजापत, नंदकिशोर बासनीवाल, चैनरूप जलंधर, विनोद घोड़ेला, किशोर घोडेला, गुलाबचंद बासनीवाल, लक्ष्मीनारायण बासनीवाल आदि समाज के लोगों ने उन्हे साफा पहनाया एवं माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति समाज ने किया वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर पद से सेवानिवृत होने पर रतनगढ़ के ओमप्रकाश प्रजापति का अभिनंदन।

युवाओं ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में युवाओं ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों का शिकार होने से बचाया। गांव के मालाबास क्षेत्र में कुत्तों के झूंड द्वारा मोर को चंगुल में लेते देख पांच साल के बच्चे ने शोर मचाया एवं कुत्तों को पत्थर मार भगाया। इसके बाद वहां मौजूद युवाओं ने सरपंच जसवीर सारण को सूचना दी एवं मोर को घायल अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोर को वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ में स्थित रेस्कयू सेंटर में सुपुर्द किया। इस दौरान गांव के मुकेश सेवग, भैंरू ओझा, बजरंग, धनराज, मनोज ओझा, सुरेश, मुकेश जाखड़ आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में युवाओं ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी की जान।

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्म़ृति में होगी बाक्सिंग एवं कबड्‌डी प्रतियोगिता, रक्तदान का हो रहा प्रचार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 22वें शहादत दिवस के मौके पर आगामी 9 सितम्बर को अनेक कार्यक्रम आयोजित होगें। उनके पैतृक गांव स्थित शहीद स्मारक पर रक्तदान शिविर एवं श्रृद्धांजलि सभा की तैयारियां जोर शोर से युवा शक्ति द्वारा की जा रही है। वहीं बीकानेर में नेशनल हाईवे पर स्थित शहीद स्मारक पर इसी दिन श्रृद्धांजलि के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस संबध में राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति एवं कैप्टन चंद्रचौधरी यूथ क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूथ क्लब अध्यक्ष महावीर बाना, अनाज मंडी बीकानेर के अध्यक्ष जयदयाल डूडी, बाक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, लूणाराम बाना, शीशपाल, एडवोकेट सहीराम, भागीरथ गोदारा आदि ने चर्चा की एवं आयोजन की तैयारियों में जुटे है। बाक्सिंग एवं कबड्‌डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपनी टीम की एंट्री 9414450999 पर दी जा सकती है।

पूरे क्षेत्र में बारिश का रहा इंतजार, सोनियासर गोदारान में हुई अच्छी बरसात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग द्वारा मानसून के पुन: सक्रिय होने एवं क्षेत्र में बारिश होने की सूचना के बाद जहां जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद आयोजन स्थगित कर दिए गए है। ये आयोजन आज से होने थे। हालांकि कई दिनों की तपन के बाद अब क्षेत्रवासियों को बारिश का इंतजार है। वहीं शनिवार रात करीब 8 बजे क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारान व आस पास के क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की सूचना भी मिली।