






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 4 खास खबरें एक साथ एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी।
बेटी ने थामी क्रिकेट बॉल, नेपाल में फहराया परचम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले की बेटी निर्मला कड़वासरा पुत्री द्वारकाप्रसाद कडवासरा ने क्रिकेट बॉल थामते हुए अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से नेपाल में देश का परचम फहराया है। नेपाल में आयोजित हुई इंडो-नेपाल टी-20 चैम्पियनशिप में इंडियन टीम की और से निर्मला ने कप्तानी की एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलवाई। राजस्थान फैडरेशन ऑफ स्पोर्टस द्वारा इस संबध में ट्रायल की गई थी एवं निर्मला ने ट्रायल में अपना स्थान मजबूत किया था। निर्मला की सफलता पर जिले भर में खुशी है एवं परिचित बधाई दे रहे है।

नाई को श्रृद्धांजलि के दौर जारी, आज पहुंचें ये मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन के बाद उन्हें श्रृद्धांजलि का दौर जारी है। इस क्रम में बुधवार को राज्य सरकार के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक कुमार, तहसील प्रचारक सुरेश कुमार, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोतिसिंह राठौड़, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र राजवी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल मेघवाल, उपनिदेशक जयदीप दोगने, सहायक निदेशक रघुवरदयाल, सुभाषचंद्र विश्नोई, राजूराम डोगीवाल, मेघराज, महेन्द्र प्रताप, देवेन्द्रसिंह, सत्तासर सरपंच सुनील मलीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकरण सारण, पार्षद रामसिंह, पूर्व पार्षद नरेश सोनी, विक्रमसिंह बीका, मोखराम धारणियां, रविन्द्र सिंह शेखावत, मघाराम नाई, आनंद राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग नाई के फार्म हाऊस पहुंचें एवं उन्हें श्रृद्धांजलि दी। नाई को नमन करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने उन्हें सच्चा जननेता बताया।

कार्यशाला में जानी बारीकियां, अब पहुंचानी है जनता तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर जनता में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दुर करने के लिए भाजपा देश भर में वक्फ बोर्ड जनजागरण अभियान चला रही है। इस अभियान के जिला संयोजकों की कार्यशाला बुधवार को जयपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी, राजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गूजर, कार्यक्रम प्रदेश संयोजक कैलाश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चर्तुवेदी, अशोक परनामी, मंत्री मदन दिलावर, मंत्री जोगाराम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच आदि ने वक्फ संशोधन बिल की बारीकियों के बारे में बताया एवं इस बिल से पिछड़े, गरीब मुस्लिम वर्ग, मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय बंद होने की जानकारी दी। कार्यशाला में सभी जिला संयोजकों को अपने अपने जिले में जनता के बीच पहुंच कर वक्फ संशोधन बिल के नाम पर फैलाई जा रही देश विरोधी विचारधारा का खंडन करने एवं बिल की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

किया गौपूजन, दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर के गंगाविशन मूंधड़ा परिवार बुधवार को गांव कोटासर स्थित करणी गौशाला पहुंचा एवं गौपूजन किया। गौशाला में मूंधडा परिवार ने 21 हजार का सहयोग देते हुए गौमाताओं को अपने हाथों से तरबूज खिलाए। इस मौके पर गौशाला प्रबंधन द्वारा आभार जताया गया।




