May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 19.55.12

राजनीतिक खबर
माकपा ने 24 मार्च “दिल्ली चलो” का पोस्टर विमोचन किया, पूर्व विधायक रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारी महिया की अगुवाई में माकपा द्वारा दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के आह्वान के साथ शनिवार को दिल्ली चलो के पोस्टर का विमोचन किया गया। महिया ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, मजदूर विरोध 4 लेबर कोड रद्द करने, बिजली विधेयक वापस लेने, मनरेगा खत्म करने के विरोध में आयोजित 24 मार्च को दिल्ली में विशाल किसान मजदूर महारैली में शामिल होंगे। महिया ने क्षेत्र के लोगों से दिल्ली कूच करने की अपील की। इस दौरान महिला मोर्चे की नेता डॉक्टर सीमा जैन “बेनीवाल” माकपा किसान सभा जिला सचिव अशोक शर्मा, तहसील सचिव मुखराम गोदारा, किसान सभा के गिरधारी जाखड़, राजेंद्र जाखड़, युवा नेता मुकेश ज्याणी, मदन प्रजापत, जेता चौधरी, सत्तूनाथ सिद्ध, उपसरपंच लालचंद सारण, गोपाल भादू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


सामाजिक खबर
माहेश्वरी महिला समिति की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ की भारती बनी जिला सचिव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति की बीकानेर जिला कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों द्वारा आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाए गए। जिलाध्यक्ष पद पर नोखा निवासी प्रिया राठी को दायित्व सौंपा गया। वहीं जिला सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को दायित्व दिया गया और कोषाध्यक्ष पद पर बीकानेर की ज्योति दरगड़ का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन सदस्यों सहित माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। वक्ताओं ने संगठन की गरिमा, एकता व समाज की महिलाओं को जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। नोखा, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, गंगाशहर, भीनाशहर सहित विभिन्न स्थानों से जिला कार्यकारिणी सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुई। पदाधिकारियों को पद दायित्व की शपथ दिलवाई गई व फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव में संगठन संरक्षिका शांति लखोटिया व ललिता सोमाणी, श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष कौशल्या झंवर, प्रचार प्रसार मंत्री सरला सोमाणी व पूनम दरख शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिला कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को मिला जिला सचिव का दायित्व।