






राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए में प्रवेश 11 अगस्त से शुरू होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए के लिए सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध/सेमेस्टर प्रथम के लिए ऑनलाईन आवेदन 11 अगस्त 2025 से प्रारंभ होंगे। प्रथम वर्ष हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 है। आवेदन पत्र छात्र की एसएसओआईडी से ई मित्र से भरे जाएंगे। नोडल अधिकारी निशा सोडा ने बताया कि वरियता सूची एपं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 27 अगस्त 2025 को किया जाएगा। सूचियों में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 27 से 30 अगस्त तक महाविद्यालय में मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाकर ईमित्र पर शुल्क जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 1 सितंबर 2025 को किया जाएगा तथा अध्यापन कार्य 2 सितंबर से प्रारंभ होगा।
पशु परिचार भर्तीमें 5778 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से गुरूवार को पशु परिचार भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 5778 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस भर्ती में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया। इनमें से योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग कर रहें थे व भर्ती को लेकर मामला कोर्ट में लंबित था। अब परिणाम पर लगा स्टे हटने के बाद बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव भागचंद बधाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चयनितों की नियुक्ति अभिशंसा पशुपालन विभाग को भेजी जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 417 पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर पदों पर 417 भर्तियां की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रूपए और एससी, एसटी, ईएसएम, डीईएसएम सहित सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों केा 175 रूपए आवेदन शुल्क के साथ टैक्स+गेटवे चार्ज का भुगतान करना होगा।
एसबीआई में 6589 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स के 6589 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भरे जा रहें है। आवेदन ऑनलाइन 26 अगस्त तक भरे जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए www.sbi.co.in पर जाकर देख सकते हे।
अब 5वीं व 8वीं बोर्ड की मार्कशीट्स में संशोधन या डुप्लीकेट लेना हुआ आसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अब पांचवीं व आठवीं बोर्ड की अंकतालिकाओं में संशोधन अथवा डुप्लीकेट अंकतालिका प्राप्त करना अधिक सुगम हो गया है। अभ्यर्थियों को संस्थान के कई बार चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और वे डाइट की आधिकारिक वेबसाइट https://department.rajasthan.gov.in/sm/department-order/149055/463/4/0 से संबंधित फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। निर्धारित फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर उन्हें डाइट बीकानेर में जमा करवाकर संबंधित संशोधित अथवा डुप्लीकेट अंकतालिका प्राप्त की जा सकती है।



