May 20, 2026
evee

ट्रस्ट द्वारा गौशाला में जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में श्रीजसनाथजी पीड़ा ग्रस्त गौशाला में शुक्रवार को अमावस्या के उपलक्ष में जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई द्वारा जरूरतमंद लोगो को कंबलों का वितरण किया गया। समिति सदस्यों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष जयेश भाई जारीवाला का आभार जताया। इस दौरान कल्याणसर नया के सरपंच आईदान गौदरा, मालाराम गोदारा, हंसराज नाई, सीताराम, गौशाला के अध्यक्ष हनुमान गोदारा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रांगण में कंबलों का वितरण किया।

वीर तेजा सेना के तहसील अध्यक्ष बने शिवलाल जाट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर तेजा सेना बीकानेर के जिलाध्यक्ष भागीरथ कूकणा ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष के पद पर गांव बाना निवासी शिवलाल जाट पुत्र रामेश्वरलाल जाट को मनोनित किया है। कूकणा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को संगठन के हित निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। संगठन के हंसराज जाट, रामचंद्र जाट, दोलतराम कूकणा, देवीलाल बाना, लालचंद खेड़िया ने शिवलाल को फुलमाला पहना कर बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवलाल जाट को वीर तेजा सेना का तहसील अध्यक्ष बनाया।