May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2023। शुक्रवार सुबह सुबह बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका से निकल कर सामने आ रही है। यहां प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे निर्माण में फर्जी पट्टे बनाने के आरोपों के बीच इन पट्टों की जांच करने बीकानेर से विशेष टीम पालिका पहुंची है। टीम के पालिका पहुंचने के बाद पालिका में सरगर्मियां तेज है एवं लोगों में भी अलग अलग कयास लगाए जा रहे है। विदित रहे कि स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक बीकानेर द्वारा पूर्व में गत 24 अगस्त को विशेष पत्र जारी कर श्रीडूंगरगढ़ ईओ को प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान जारी किए गए समस्त पट्टों का रिकार्ड लेकर सात दिनों में निर्धारित फारमेट में देने को कहा गया था। एवं इसके अभाव में खुद को हाजीर होने को कहा गया था। लेकिन इस संबध में पालिका द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट नहीं होने पर विशेष जांच दल का गठन किया गया और पांच सदस्यों का यह जांच दल शुक्रवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पहुंचा है। इस जांच दल को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा पट्टा जारी करने के संबध में प्राप्त शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए पाबंद किया गया है।