May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में आज नेहरू युवा केन्द्र बीकानेर की ओर से तहसील स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण” था तथा बोलने की कला का प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने धुंआधार भाषण दिए। प्राचीन काल से भारत की संस्कृति, मध्यकाल के बाहरी आक्रमण व आजादी से अब तक के पहलुओं को छूते हुए युवाओं ने अपने भाषण तैयार किए। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान जयसिंह ने द्वितीय स्थान पंकज सारण तथा तृतीय मुकेश ज्याणी ने हासिल किया व जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए इनका चयन किया गया। संस्था के जिला समन्वयक रुबिपाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में युवाओं को आगे लाना है। इस दौरान कार्यक्रम में रघुवीर सिंह लखासर, मनोहरसिंह भाटी, प्रेमनाथ सिद्ध, हनुमान कस्वां, महेंद्र स्वामी, शिवलाल शर्मा, हनुमान सिंह झँझेउ उपस्थित रहे।