May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेतों में स्प्रै करते हुए किसान की अकाल मृत्यु होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। गांव कल्याणसर पुराना में 17 फरवरी को 30 वर्षीय युवक सहीराम पुत्र खेताराम जाट अपने खेत में चने की फसल में स्प्रै कर रहा था। स्प्रै चढ़ने से वह बेहोश हो गया व परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ लाये तथा यहां से पीबीएम बीकानेर लेकर गए। करीब 24 घंटे में ही युवक ने 18 फरवरी को अपनी जान से हाथ धो बैठा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मृतक के भाई ओमप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाई है।