August 29, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। जिला पुलिस अधिक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन नीलकंठ में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है एवं क्षेत्र में मादक पदार्थों के पर कठोर रुख अपनाए हुए है। इसी अभियान के तहत गुरुवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ थाने की टीम ने घातक कैमिकल नशे एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लखासर निवासी युवक प्रवीण पुत्र रामगर गोस्वामी एमडी की सप्लाई देने नेशनल हाईवे स्थित हरियाणा होटल के पास आया था। जहां मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर लिया। आरोपी के पास से करीब 6 ग्राम एमडी जब्त की गई है। कार्रवाही करने वाली टीम में एसआई राजेन्द्र प्रसाद, हैडकांस्टेबल लेखराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, कैलाश, राधेश्याम, ड्राईवर रामनिवास आदि शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्यवाही जारी है। इस कार्यवाही में कांस्टेबल पुनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।